शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोप

कानपुर नगर

कानपुर के दबौली क्षेत्र निवासी पूजा कटियार ने पुलिस कमिश्नर को प्रार्थनापत्र देकर सुधीर कुमार और उसकी मां अनीता देवी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि सुधीर ने उनसे शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया और गर्भवती होने पर मां-बेटे ने जबरन गर्भपात करा दिया।

28 अगस्त को दोबारा गर्भवती होने पर आरोपी और उसकी मां ने बच्चे को गिराने का दबाव बनाया तथा गालियां देते हुए उसे भगा दिया । प्रार्थीनी के विरोध करने पर आरोपियों ने धमकी दी कि वे उसे झूठे मुकदमे में फंसा देंगे। पीड़िता ने 30 अगस्त को गोविंद नगर थाने में शिकायत दी थी, लेकिन कार्यवाही न होने पर अब कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई है । पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उन्हें भ्रम में रखा और उसे जानकारी नहीं थी कि आरोपी पहले से शादी शुदा है ।)

शेयर करें
  • Related Posts

    गणेश शंकर विद्यार्थी : स्मारक की प्रतीक्षा में एक विरासत

    गणेश शंकर विद्यार्थी : स्मारक की प्रतीक्षा में एक विरासत- कानपुर की मिट्टी में इतिहास केवल किताबों में नहीं, बल्कि गलियों, मंदिरों और लोगों की यादों में भी जिंदा है।…

    शेयर करें

    भगत सिंह की याद में गोष्ठी, कानपुर की क्रांतिकारी विरासत पर चर्चा

    भगत सिंह की याद में गोष्ठी, कानपुर की क्रांतिकारी विरासत पर चर्चा – कानपुर के फजलगंज स्थित प्रताप सिंह पार्क के समीप स्थापित Bhagat Singh की प्रतिमा के पास एक…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *