गुजैनी पुलिस और वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की

छह लोगों को सांपों के साथ गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के पास से कोबरा, पाइथन और रैट स्नैक बरामद हुए।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आड़ में करते थे बेजुबानों पर क्रूरता।

कानपुर।  गुजैनी पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने लोहे के पुल के पास छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कोबरा, पाइथन और रैट स्नैक जैसे खतरनाक सांप बरामद हुए। जांच में सामने आया कि ये लोग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आड़ में नाट्य प्रस्तुति के दौरान बेजुबानों का इस्तेमाल कर रहे थे। टीम ने आरोपियों की बाइक और कार को भी सीज किया। पकड़े गए युवकों में मनोज गुप्ता, गौरव विश्वकर्मा, भरत वर्मा, शिवा, कैंडी शर्मा और अमन श्रीवास्तव शामिल हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने सांपों का वीडियो बनाकर उन्हें सुरक्षित कर लिया है। अदालत के आदेश के बाद इन्हें प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा। जॉइंट पुलिस कमिश्नर आशुतोष कुमार ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

शेयर करें
  • Related Posts

    गणेश शंकर विद्यार्थी : स्मारक की प्रतीक्षा में एक विरासत

    गणेश शंकर विद्यार्थी : स्मारक की प्रतीक्षा में एक विरासत- कानपुर की मिट्टी में इतिहास केवल किताबों में नहीं, बल्कि गलियों, मंदिरों और लोगों की यादों में भी जिंदा है।…

    शेयर करें

    भगत सिंह की याद में गोष्ठी, कानपुर की क्रांतिकारी विरासत पर चर्चा

    भगत सिंह की याद में गोष्ठी, कानपुर की क्रांतिकारी विरासत पर चर्चा – कानपुर के फजलगंज स्थित प्रताप सिंह पार्क के समीप स्थापित Bhagat Singh की प्रतिमा के पास एक…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *