आठवां श्री माता भगवती का विशाल भंडारा और कन्या भोज हुआ


रविवार को आदर्श नगर शुक्लागंज उन्नाव में आठवां श्री माता भगवती का विशाल भंडारा और कन्या भोज का आयोजन हुआ। भंडारे में नगर के गणमान्य लोगों के अलावा सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन पूजन के साथ हुई। उसके बाद विशाल कन्या भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सैकड़ो की संख्याओं में कन्याएं मौजूद रही। जिन्हें भेंट स्वरूप लोगों ने बढ़ चढ़कर कई सारे उपहार दिए। उसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जो की काफी देर रात तक चलता रहा। श्री माता भगवती की कमेटी के सदस्यों ने बताया कि आठवीं भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी का बहुत सहयोग प्राप्त होता है भंडारे का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों तक माता भगवती का आशीर्वाद पहुंचाना और हिंदुत्व की भावना को साकार रूप देना होता है। समिति के सदस्यों ने बताया सोशल मीडिया के इस युग में जहां लोग एक दूसरे से दूर हो रहे हैं इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सबको जोड़ने का भी है। कार्यक्रम में पहुंचे समाजसेवी वीरेंद्र शुक्ला, गंगा घाट इंस्पेक्टर व उनकी टीम उन्नाव नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि भानु मिश्रा व उनकी टीम, नगर के पत्रिका  बंधु ने कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम में रामशरण तिवारी, अनूप शुक्ला, निर्मल गौर, धीरज गौर, दीपक बीजेपी, दीपक त्रिवेदी, विक्की पाल, संजय यादव, रमन शर्मा, अंकित शुक्ला, शोभित द्विवेदी, आशीष शुक्ला मुख्य रूप से मौजूद रहे।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    Faire HypeBet Casino Offrir Ampère Mobile Jeux Dargent Voir à l’intérieur de la France Sign Up Today alexandercasino

    Faire HypeBet Casino Offrir Ampère Mobile Jeux Dargent Voir à l’intérieur de la France Sign Up Today alexandercasino vers environ cause du compositeur , surtout lorsque utiliser sûrs dépôt méthode…

    शेयर करें

    चित्रकूट विधानसभा सीट: आस्था, उपेक्षा और 2027

    चित्रकूट विधानसभा सीट: आस्था, उपेक्षा और 2027 के चुनाव की निर्णायक परीक्षा– उत्तर प्रदेश का चित्रकूट जिला देशभर में अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के लिए जाना जाता है। रामायण…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *