पुलिस की सख्ती, पड़ाव अड्डे पर अव्यवस्था पर सख्त रुख भारी पुलिस बल के साथ गस्त, ठेकेदार और कर्मचारियों को अंतिम चेतावनी

शुक्लागंज। बुधवार को कोतवाली गंगा घाट प्रभारी अजय सिंह ने कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए विशेष अभियान चलाया। उनके साथ क्राइम इंस्पेक्टर रामबचन भारती, एसएसआई दिलीप प्रजापति तथा भारी पुलिस बल मौजूद रहा। टीम ने राजधानी मार्ग, मुख्य बाजार, भीड़-भाड़ वाले चौराहों और बस स्टैंड क्षेत्र में व्यापक गस्त की।

भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल गस्त

पुलिस टीम ने बाजारों में दुकानों के सामने गलत तरीके से खड़े वाहनों, अवैध स्टैंड, अनावश्यक भीड़ और अराजक तत्वों की गहन जांच की। व्यापारियों और राहगीरों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।
पुलिस के अचानक गस्त से अवैध पार्किंग और अराजक गतिविधियों पर तत्काल नियंत्रण दिखा।

पड़ाव अड्डे का निरीक्षणठेकेदारों पर पुलिस की सख्ती

निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम पड़ाव अड्डे पहुंची, जहां आए दिन जाम की समस्या रहती है। और शुल्क वसूली को लेकर शिकायतें भी मिलती रहती थीं।

प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह ने मौके पर मौजूद ठेकेदार के कर्मचारियों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी—

बीच सड़क पर किसी भी वाहन को रोककर शुल्क वसूली न की जाए।

वाहनों की आवाजाही बाधित हुई तो संबंधित सभी लोगों पर कठोर कार्रवाई होगी।

पड़ाव परिसर को व्यवस्थित रखा जाए और आम जनता की सुविधा में बाधा न पहुंचे।

यातायात सुधार का अभियान जारी रहेगा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और जहां भी अवैध कब्जा, अव्यवस्था या अनियंत्रित भीड़ मिलेगी, तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
राहगीरों ने पुलिस की इस सक्रियता का स्वागत करते हुए कहा कि इससे जाम की समस्या काफी हद तक कम होगी।

शुक्लागंज पुलिस का यह कदम क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    जिला सूचना कार्यालय उन्नाव के नवीन कार्यालय का भव्य लोकार्पण

    उन्नाव। जनपद उन्नाव में जिला सूचना कार्यालय के नवीन कार्यालय भवन का लोकार्पण जिलाधिकारी गौरांग राठी एवं पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।…

    शेयर करें

    सामाजिक भेदभाव देश के विकास में सबसे बड़ी वाधा-अजय अनमोल

    उन्नाव। किसान आंदोलन के प्रदेश संयोजक अजय अनमोल ने  दुनियां में अपने देश के पिछड़ने में सामाजिक असमानता को सबसे बड़ी वाधा वताते हुए इसके विरुद्ध बाबा साहब द्वारा  किये…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *