जिला सूचना कार्यालय उन्नाव के नवीन कार्यालय का भव्य लोकार्पण

उन्नाव। जनपद उन्नाव में जिला सूचना कार्यालय के नवीन कार्यालय भवन का लोकार्पण जिलाधिकारी गौरांग राठी एवं पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने नवीन कार्यालय का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सूचना विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि सूचना विभाग शासन की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह नया कार्यालय विभागीय कार्यों को गति देगा तथा जनसंपर्क व्यवस्था को और मजबूत करेगा।
पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने कहा कि प्रशासन और जनता के बीच समन्वय स्थापित करने में सूचना विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण है। नए कार्यालय के शुभारंभ से कार्यों में पारदर्शिता और तेजी आएगी।
इस दौरान कई प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। नवीन कार्यालय के लोकार्पण से जनपद में सूचना तंत्र को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    लाखों के वाटर कूलर बने कबाड़, भ्रष्टाचार की गर्मी में प्यासा गंगाघाट

    जनता बूंद-बूंद पानी को तरसी, जिम्मेदार एसी कमरों में मस्त शुक्लागंज। नगर पालिका गंगाघाट द्वारा जनता को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के नाम पर लाखों रुपये बहाकर लगाए गए वाटर…

    शेयर करें

    गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में समर कैंप का उल्लासपूर्ण समापन

    शुक्लागंज। विद्या भारती की शिक्षा पद्धति एवं संस्कारमय परंपरा के अनुरूप गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संचालित बहुप्रतीक्षित समर कैंप का आज अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *