किसानों को ट्रांस गंगा सिटी में मिलेंगे बेस कीमती निशुल्क प्लॉट, जीवन स्तर में होगा बड़ा सुधार

शुक्लागंज। ट्रांस गंगा सिटी में किसानों को बेस कीमती निशुल्क प्लॉट दिए जाने की योजना से उनके जीवन स्तर में व्यापक सुधार आने की उम्मीद जताई गई है। यह विचार किसान आंदोलन के प्रदेश संयोजक अजय अनमोल ने ग्राम शंकरपुर सराय स्थित किसान कार्यालय (बैंक ऑफ इंडिया के सामने) आयोजित बैठक में व्यक्त किए।
किसान आंदोलन द्वारा गठित प्लॉट आवंटन निगरानी समिति की बैठक में बोलते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को जल्द से जल्द प्लॉट दिलाने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। इस संबंध में उन्होंने राजभवन में महामहिम राज्यपाल से तथा लखनऊ में यूपी सीडा के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक सभी 1580 किसान परिवारों को ट्रांस गंगा सिटी में निशुल्क प्लॉट नहीं मिल जाते, तब तक वे चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि किसानों के समग्र विकास के उद्देश्य से वर्ष 2014 में ही इस संबंध में शासनादेश जारी कराया गया था, लेकिन इसके बावजूद अब तक हुआ विलंब दुर्भाग्यपूर्ण है। अब और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अजय अनमोल ने कहा कि किसानों ने अपने हक के लिए लंबा संघर्ष किया है और उन्हें उनका अधिकार हर हाल में दिलाया जाएगा। इससे न केवल वर्तमान पीढ़ी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी सुरक्षित और समृद्ध होगा।
बैठक के दौरान किसानों ने प्रदेश संयोजक का जोरदार स्वागत किया। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि प्लॉट आवंटन निगरानी समिति की बैठक प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रगति की समीक्षा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
इस अवसर पर जिला महासचिव प्रदीप निषाद, जिला उपाध्यक्ष सुभाष राजपूत, जिला सचिव करन त्रिवेदी, तहसील अध्यक्ष कल्याण सिंह राजपूत, संगठन सचिव लल्लन शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष राजीव वर्मा, राम शंकर मंत्री, कालिका प्रसाद, अश्विनी त्रिवेदी, छेदीलाल, सुनील कठेरिया, अनुज गौतम, सुनील गौतम, कपिल वर्मा, रामसागर यादव, हरिशंकर, राजू गौतम, राज नारायण वर्मा, अमरेश रावत, लाल राजपूत, रामावतार वर्मा, किशन गौतम सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में समर कैंप का उल्लासपूर्ण समापन

    शुक्लागंज। विद्या भारती की शिक्षा पद्धति एवं संस्कारमय परंपरा के अनुरूप गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संचालित बहुप्रतीक्षित समर कैंप का आज अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं…

    शेयर करें

    ज्वेलर्स लूट के बाद हाई अलर्ट, गंगाघाट पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को दबोचा

    उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के भौनी खेड़ा में ज्वेलर्स के यहां हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात के बाद पूरे जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया। घटना के…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *