रफ्तार का कहर: आमने-सामने की टक्कर में तीन की मौत, पांच घायल — पुलिस की तत्परता से बची कई जानें

उन्नाव। जिले के अजगैन कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। मकूर गांव के पास तेज रफ्तार आटो और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही अजगैन कोतवाली पुलिस के साथ हसनगंज कोतवाली पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस की तत्परता और एक्शन अंदाज ने कई जिंदगियों को बचा लिया। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी हसनगंज अरविंद कुमार ने बिना समय गंवाए घायलों को एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज भिजवाया। स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सक शैलेन्द्र अस्थाना ने बताया कि आटो चालक मोहम्मद यासीन पुत्र जमील निवासी अजगैन, विमलेश पुत्र बनवारी लाल निवासी गजा खेड़ा सफीपुर और राजेश कुमार पुत्र रज्जू निवासी मौला बंकीपुर हसनगंज की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं संजय कुमार पुत्र नवल कुमार निवासी ग्वालटोली कानपुर, जो हसनगंज में सफाई कर्मचारी हैं, तथा लाला पुत्र रामचरण निवासी माद्दूखेड़ा का इलाज स्वास्थ्य केंद्र पर किया जा रहा है। हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। क्षेत्राधिकारी हसनगंज अरविंद कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। घायलों का समुचित इलाज कराया जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर रफ्तार और लापरवाही के खतरे को उजागर कर दिया है। साथ ही पुलिस और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई ने यह साबित कर दिया कि समय पर लिया गया फैसला कई जिंदगियों को मौत के मुंह से वापस ला सकता है।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    जिला सूचना कार्यालय उन्नाव के नवीन कार्यालय का भव्य लोकार्पण

    उन्नाव। जनपद उन्नाव में जिला सूचना कार्यालय के नवीन कार्यालय भवन का लोकार्पण जिलाधिकारी गौरांग राठी एवं पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।…

    शेयर करें

    सामाजिक भेदभाव देश के विकास में सबसे बड़ी वाधा-अजय अनमोल

    उन्नाव। किसान आंदोलन के प्रदेश संयोजक अजय अनमोल ने  दुनियां में अपने देश के पिछड़ने में सामाजिक असमानता को सबसे बड़ी वाधा वताते हुए इसके विरुद्ध बाबा साहब द्वारा  किये…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *