पत्रकार साथियों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन कल

शुक्लागंज। पत्रकारों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जर्नलिस्ट प्रेस क्लब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा एक निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन आज किया जा रहा है। यह स्वास्थ्य शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। प्रेस क्लब के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष हरिओम गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कैंप में पत्रकार साथियों की शुगर, कोलेस्ट्रॉल जांच निःशुल्क की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय-समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। यह हेल्थ चेकअप कैंप सरस्वती टॉकीज के सामने स्थित प्रेस क्लब के प्रदेश कार्यालय, शुक्लागंज में आयोजित किया जाएगा। प्रेस क्लब एसोसिएशन ने क्षेत्र के सभी पत्रकार साथियों से अपील की है। कि वे समय पर पहुंचकर इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य की जांच कराएं। जर्नलिस्ट प्रेस क्लब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने विश्वास जताया कि पत्रकारों की सहभागिता से यह आयोजन सफल होगा।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    उन्नाव में सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन, 10 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे

    उन्नाव । कश्यप निषाद समाज कल्याण सोसाइटी उन्नाव (उ.प्र.) एवं अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग महासभा इकाई (उ.प्र.) के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को पिंडोखा चौराहा स्थित श्री बांके बिहारी पार्टी…

    शेयर करें

    महिलाओं को रोजगार देकर बदल रहे जिंदगी, शुक्लागंज के शिवम त्रिपाठी बने आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    शुक्लागंज। जहां आज युवा नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं, वहीं शुक्लागंज के युवा उद्यमी शिवम त्रिपाठी ने अपने दम पर सफलता की नई कहानी लिख दी है। “प्रियम…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *