उन्नाव । कश्यप निषाद समाज कल्याण सोसाइटी उन्नाव (उ.प्र.) एवं अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग महासभा इकाई (उ.प्र.) के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को पिंडोखा चौराहा स्थित श्री बांके बिहारी पार्टी लॉन में सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न समाजों की 10 निर्धन कन्याओं का विवाह पूरे वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया। नवविवाहित जोड़ों को समिति की ओर से गृह उपयोगी सामग्री एवं अन्य आवश्यक उपहार भेंट किए गए। वहीं पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने भी नवदंपत्तियों को शुभकामनाएं देते हुए उपहार प्रदान किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के प्रदेश अध्यक्ष मुन्नीलाल कश्यप एवं जिला अध्यक्ष संजय गौड़ ने किया। समारोह में विधायक पंकज गुप्ता, पूर्व विधायक रामकुमार, विधानसभा प्रत्याशी अभिनव कुमार, गंगाघाट पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि संदीप पांडे, उन्नाव पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि भानु मिश्रा, वरिष्ठ सपा नेता वीरेंद्र शुक्ला, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश गुप्ता गोल्डी, विमल द्विवेदी, बालकिशन निषाद, राजेश निषाद (एडवोकेट) सहित अनेक गणमान्य लोगों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।
समारोह का आयोजन देवी प्रसाद निषाद द्वारा किया गया, जबकि मंच संचालन प्रमोद गौड़िया ने किया। कार्यक्रम में समिति के प्रदेश महामंत्री एवं संरक्षक बसंतू कश्यप, प्रदेश महामंत्री सतीश कश्यप, गिरीश गौड़, बाबे कश्यप, गोपाल कश्यप, मयंक गौड़िया (एडवोकेट), अरविंद निषाद, आकाश कश्यप, शिबू, देवेंद्र गौड़, गौरव कश्यप, बालेन्द निषाद, राकेश कश्यप, अनूप कुमार सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह में सामाजिक समरसता, सहयोग एवं सामूहिक विवाह जैसी जनकल्याणकारी परंपराओं को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी समाज के जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।






