डीआरएम गंगाघाट स्टेशन और गंगा रेलवे पुल का

उन्नाव। लखनऊ मंडल के रेल प्रबंधक (डीआरएम) सुनील कुमार वर्मा ने गंगाघाट रेलवे स्टेशन और गंगा रेलवे पुल का निरीक्षण कर ट्रैक की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलवे ट्रैक के सुदृढ़ीकरण और भविष्य की योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। डीआरएम ने बताया कि रेलवे का लक्ष्य इस महत्वपूर्ण रेलखंड पर ट्रेनों की रफ्तार को वर्तमान 30 किमी/घंटा से बढ़ाकर 110 किमी/घंटा तक करना है। इसके लिए डाउन लाइन पर लगे पुराने स्टील ट्रफ को हटाकर आधुनिक ‘एच-बीम ट्रफ’ लगाए जाएंगे, जिससे ट्रैक की मजबूती बढ़ेगी और ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित व तेज होगा।

उन्होंने बताया कि गंगा ब्रिज के डाउन लाइन ट्रैक को मजबूत करने के लिए 42 दिनों का विशेष ब्लॉक प्रस्तावित है। इस दौरान प्रतिदिन लगभग 8 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा, ताकि कार्य को सुचारू और सुरक्षित ढंग से पूरा किया जा सके। पुराने और जर्जर स्लीपर्स को हटाकर उनकी जगह नई तकनीक के ‘एच-बीम’ स्लीपर्स लगाए जाएंगे।
कार्य पूरा होने के बाद इस रूट पर ट्रेनों की गति पहले 75 किमी/घंटा और बाद में 110 किमी/घंटा तक बढ़ाई जाएगी। डीआरएम ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में ट्रेनों की रफ्तार को 130 किमी/घंटा तक ले जाने का लक्ष्य है।

उन्नाव-लखनऊ के बीच नई मेमू ट्रेन चलाने की मांग पर उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस रूट की क्षमता पूरी तरह उपयोग में है। ट्रैक की क्षमता बढ़ने और गति में सुधार के बाद ही नई ट्रेन सेवा पर विचार किया जाएगा।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    उन्नाव में सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन, 10 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे

    उन्नाव । कश्यप निषाद समाज कल्याण सोसाइटी उन्नाव (उ.प्र.) एवं अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग महासभा इकाई (उ.प्र.) के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को पिंडोखा चौराहा स्थित श्री बांके बिहारी पार्टी…

    शेयर करें

    महिलाओं को रोजगार देकर बदल रहे जिंदगी, शुक्लागंज के शिवम त्रिपाठी बने आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    शुक्लागंज। जहां आज युवा नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं, वहीं शुक्लागंज के युवा उद्यमी शिवम त्रिपाठी ने अपने दम पर सफलता की नई कहानी लिख दी है। “प्रियम…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *