उन्नाव। श्री बालाजी मंदिर, सिविल लाइन्स (पुलिस लाइन के निकट) में संकट मोचन श्री बालाजी महाराज का 31वां जन्मोत्सव आज सोमवार 30 मार्च 2026 से श्रद्धा और भक्ति के साथ प्रारंभ हो गया है। यह चार दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन श्री बालाजी सेवा समिति के तत्वावधान में संपन्न हो रहा है। आयोजकों के अनुसार पहले दिन सोमवार को प्रातः 11 बजे से रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार 31 मार्च को सायं 5 बजे से राज्याभिषेक कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं बुधवार 1 अप्रैल को अखंड हवन, भजन एवं कीर्तन से वातावरण भक्तिमय रहेगा।कार्यक्रम के अंतिम दिन गुरुवार 2 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से कन्या भोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जो प्रभु इच्छा तक निरंतर चलता रहेगा। समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लें और पुण्य लाभ अर्जित करें।







