गंगा प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगानगर में घोषित हुआ गृह परीक्षा परिणाम, प्रगति पत्र वितरित

शुक्लागंज/उन्नाव। नगर के प्रतिष्ठित गंगा प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गंगानगर में आज गृह परीक्षा परिणाम घोषित कर विद्यार्थियों को प्रगति पत्र वितरित किए गए। यह विद्यालय भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश अवध प्रांत द्वारा संचालित है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उन्नाव सदर विधानसभा के वर्तमान विधायक पंकज गुप्ता रहे। उनके साथ विद्यालय के प्रबंध तंत्र के पदाधिकारी एवं प्रधानाचार्य भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बृजेंद्र मिश्र ने उपस्थित अतिथियों का परिचय कराया, जबकि परीक्षा परिणाम की घोषणा विद्यालय के प्रबंधक राकेश कुमार द्वारा की गई। इसके बाद कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रगति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों के साथ-साथ 1 से 7 वर्षों तक निरंतर पूर्ण उपस्थिति दर्ज करने वाले विद्यार्थियों को भी विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया।
परीक्षा परिणाम इस प्रकार रहा:
कुल परीक्षार्थी: 1419
उत्तीर्ण छात्र: 1385
उत्तीर्ण प्रतिशत: 98%
प्रथम श्रेणी: 802
द्वितीय श्रेणी: 398
तृतीय श्रेणी: 179
पूरक परीक्षा: 35
अनुत्तीर्ण: 5
इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य ओमप्रकाश जी, प्रबंधक राकेश कुमार, प्रधानाचार्य डॉ. बृजेंद्र मिश्र सहित समस्त आचार्यगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    🏆 शहर के टॉप-5 में MDPS का दबदबा: सीबीएसई 12वीं के परिणामों में रचा नया इतिहास 🏆

    उन्नाव। शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्टता की नई मिसाल कायम कर रहे महर्षि दयानन्द पब्लिक स्कूल (MDPS), सहजनी, उन्नाव ने इस वर्ष सीबीएसई कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में…

    शेयर करें

    मातृ दिवस क्विज़ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

    शुक्लागंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मातृ दिवस के पावन अवसर पर आयोजित नगर स्तरीय क्विज़ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले गंगा प्रसाद मेहता सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *