गंगाघाट क्षेत्र में भू-माफियाओं का आतंक, प्रशासन मौन

उन्नाव। गंगाघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गंगा कटरी इलाके में एक बार फिर भू-माफियाओं की सक्रियता तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दो कथित भू-माफिया लगातार अवैध कब्जे और जमीनों की खरीद-फरोख्त में संलिप्त हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि इन भू-माफियाओं द्वारा सरकारी व गरीबों की जमीनों पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। कई बार शिकायतें संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर इन भू-माफियाओं पर प्रशासन क्यों मेहरबान है? क्या किसी बड़े संरक्षण के चलते इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पा रही है? यदि समय रहते इन पर शिकंजा नहीं कसा गया, तो आने वाले समय में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
क्षेत्रीय जनता ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और कानून व्यवस्था बनी रहे।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    उन्नाव में सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन, 10 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे

    उन्नाव । कश्यप निषाद समाज कल्याण सोसाइटी उन्नाव (उ.प्र.) एवं अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग महासभा इकाई (उ.प्र.) के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को पिंडोखा चौराहा स्थित श्री बांके बिहारी पार्टी…

    शेयर करें

    महिलाओं को रोजगार देकर बदल रहे जिंदगी, शुक्लागंज के शिवम त्रिपाठी बने आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    शुक्लागंज। जहां आज युवा नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं, वहीं शुक्लागंज के युवा उद्यमी शिवम त्रिपाठी ने अपने दम पर सफलता की नई कहानी लिख दी है। “प्रियम…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *