शुक्लागंज। विद्या भारती योजना के अनुरूप गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज, गंगानगर में आज बस्ता एवं वेश प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, स्वच्छता एवं श्रेष्ठ कक्षा की भावना को विकसित करना रहा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बृजेंद्र मिश्र के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता को तीन वर्गों—सब जूनियर, माध्यमिक एवं सीनियर—में आयोजित किया गया।

सब जूनियर वर्ग का निरीक्षण एवं मूल्यांकन प्रदीप द्विवेदी (पीटीआई), प्रभा शंकर शुक्ल एवं सुरेंद्र जी द्वारा किया गया। वहीं माध्यमिक वर्ग की जिम्मेदारी अजय विश्वकर्मा, ओम बाबू मिश्र एवं सुनील जी ने संभाली। सीनियर वर्ग में मूल्यांकन का कार्य अशोक त्रिपाठी, अरविंद द्विवेदी एवं संतोष द्विवेदी द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में अनुशासन, साफ-सफाई और बेहतर प्रस्तुति का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य डॉ. मिश्र ने सभी निरीक्षकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम आगामी वंदना सत्र में सभी विद्यार्थियों के समक्ष घोषित किए जाएंगे।






