गंगाघाट की जनता को भी मिले 20% टैक्स छूट, विधायक पंकज गुप्ता ने दिया आश्वासन

शुक्लागंज। क्षेत्र की जनता की समस्या को लेकर कल देर रात उन्नाव सदर के लोकप्रिय विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पंकज गुप्ता से मुलाकात कर नगर पालिका परिषद गंगाघाट में हाउस टैक्स एवं वाटर टैक्स पर दी जा रही छूट के विषय में चर्चा की गई।

जनता की ओर से अवगत कराया गया कि विगत कई वर्षों से टैक्स जमा करने पर 20% तक की छूट मिलती रही है, लेकिन इस बार केवल 10% की छूट दी जा रही है, जिससे आम नागरिकों में नाराजगी है। मंडल अध्यक्ष गंगाघाट सुरेश शुक्ला ने जनता की मांग विधायक जी के सामने रखते हुए कहा कि गंगाघाट की जनता को भी पूर्व की भांति 20% की छूट मिलनी चाहिए।

इस पर विधायक पंकज गुप्ता जी ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि उन्नाव सदर की जनता उनके लिए पूजनीय है और जनता की हर समस्या को वह अपनी निजी समस्या मानकर उसका समाधान कराने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि उन्नाव नगर पालिका में 20% की छूट दी जा रही है तो गंगाघाट की जनता को भी समान लाभ दिलाया जाएगा।
विधायक जी ने तत्काल गंगाघाट के अधिशासी अधिकारी एवं नगर पालिका परिषद गंगाघाट के अध्यक्ष से वार्ता कर मामले के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उम्मीद जताई जा रही है कि एक-दो दिनों में इस समस्या का सकारात्मक हल निकल सकता है।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में समर कैंप का उल्लासपूर्ण समापन

    शुक्लागंज। विद्या भारती की शिक्षा पद्धति एवं संस्कारमय परंपरा के अनुरूप गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संचालित बहुप्रतीक्षित समर कैंप का आज अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं…

    शेयर करें

    ज्वेलर्स लूट के बाद हाई अलर्ट, गंगाघाट पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को दबोचा

    उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के भौनी खेड़ा में ज्वेलर्स के यहां हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात के बाद पूरे जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया। घटना के…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *