ट्रांस गंगा सिटी से ग्रामीण क्षेत्र की बिजली जुड़ने पर किसानों में खुशी की लहर

शुक्लागंज। ट्रांस गंगा सिटी से ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति जुड़ने पर किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस उपलब्धि के लिए लगातार प्रयास करने वाले किसान आंदोलन के प्रदेश संयोजक अजय अनमोल का ग्राम शंकरपुर सराय, पिपरी, मुस्तफापुर, पिंडोखा समेत कई गांवों में फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान अजय अनमोल ने काली मंदिर पहुंचकर मां के दर्शन-पूजन किए। मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता भानू मिश्रा भी पहुंचे, जिन्होंने इस कार्य के लिए अजय अनमोल का स्वागत और सम्मान किया। किसानों और ग्रामीणों ने भी दोनों नेताओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

बताया गया कि पिछले चार महीनों से क्षेत्र की जर्जर विद्युत व्यवस्था को लेकर किसान लगातार शिकायत कर रहे थे। किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश संयोजक अजय अनमोल ने 24 अप्रैल 2026 को जिलाधिकारी उन्नाव और अधीक्षण अभियंता को पत्र देकर ग्रामीण क्षेत्र की बिजली ट्रांस गंगा सिटी विद्युत गृह से जोड़ने की मांग उठाई थी। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए।
11 मई 2026 को अजय अनमोल के पत्र पर यूपीसीड़ा द्वारा अधिशासी अभियंता गोकुल बाबा को ट्रांस गंगा सिटी से बिजली जोड़ने के निर्देश दिए गए। साथ ही चीफ इंजीनियर एवं यूपीपीसीएल मध्यांचल के डायरेक्टर हरीश बंसल से भी वार्ता की गई। इसके बावजूद स्थानीय बिजली अधिकारियों द्वारा लगातार टालमटोल की जा रही थी।
इसके बाद अजय अनमोल ने शुक्रवार को लखनऊ पहुंचकर ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) से मुलाकात की और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। वहीं यूपीपीसीएल मध्यांचल की एमडी श्रीमती रिया केजरीवाल से भी मिलकर क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद स्थानीय अधिकारी हरकत में आए और शंकरपुर सराय, सन्नी, गरेरेपुर, पिपरी, मुस्कापुर और भवानी खेड़ा सहित कई गांवों की बिजली ट्रांस गंगा सिटी विद्युत गृह से जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया। बिजली आपूर्ति शुरू होते ही पूरे इलाके में खुशी का माहौल बन गया।
लखनऊ से लौटने पर ग्राम शंकरपुर सराय समेत अन्य गांवों में किसानों और ग्रामीणों ने अजय अनमोल का जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर अजय अनमोल ने कहा,
“यह जीत किसानों और ग्रामीणों की एकजुटता की जीत है। आप लोगों ने मजबूती से अपनी आवाज उठाई, जिसकी बदौलत यह सफलता मिली है। मैं सभी क्षेत्रवासियों को बधाई देता हूं।”
उन्होंने आगे कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है। ट्रांस गंगा सिटी में 220 केवी का बड़ा विद्युत गृह संचालित है, जिसकी लगभग 120 मेगावाट बिजली आपूर्ति क्षमता है। इससे शुक्लागंज सहित पूरे उन्नाव जनपद को 24 घंटे बेहतर बिजली आपूर्ति दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि ट्रांस गंगा सिटी में 33 केवी के छह विद्युत गृह पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन अभी केवल एक ही संचालित हो रहा है जबकि बाकी बंद पड़े हैं, जिससे करोड़ों रुपये की मशीनरी बेकार हो रही है। इस विषय को शासन स्तर तक पहुंचा दिया गया है और जल्द मुख्यमंत्री से मिलकर आगे की कार्रवाई कराने का प्रयास किया जाएगा।
इसके बाद पिंडोखा गांव स्थित किसान कार्यालय में किसानों की निःशुल्क प्लॉट निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अजय अनमोल ने ट्रांस गंगा सिटी में किसानों को शीघ्र निःशुल्क प्लॉट आवंटित कराने को लेकर अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी दी और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।
अंत में अजय अनमोल ने किसानों और ग्रामीणों द्वारा मिले सम्मान और स्नेह के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भानू मिश्रा, करन त्रिवेदी, लल्लन, सुभाष, प्रदीप निषाद, कल्याण सिंह, सौरभ त्रिवेदी, पूर्व प्रधान प्यारे लाल लोधी, डॉ. राम बालक यादव, लक्ष्मी शंकर, धर्मेंद्र त्रिवेदी, ऋषि त्रिवेदी, हरी शंकर रानू, गोपाल कृष्ण, हिमांशु, भोलू, मोनू अवस्थी, गप्पू अवस्थी, पप्पू, अनुज अवस्थी, प्रमोद, नितिन शर्मा, संतोष अवस्थी, अमरेंद्र शुक्ला, सत्येंद्र शुक्ला, कालिका, सागर यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
सन्नी ग्राम पंचायत में भी किसान आंदोलन के प्रदेश संयोजक अजय अनमोल का ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया, जहां भंडारे का आयोजन भी किया गया।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    ज्येष्ठ माह के तृतीय बड़े मंगलवार पर विशाल सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का हुआ आयोजन

    शुक्लागंज। ज्येष्ठ माह के तृतीय बड़े मंगलवार के शुभ अवसर पर राजधानी मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में पूर्व सभासद एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश गुप्ता (गोल्डी जी) द्वारा…

    शेयर करें

    गंगाघाट कोतवाली परिसर में बड़े मंगल भंडारे का आयोजन, एसपी जय प्रकाश सिंह समेत कई अधिकारी पहुंचे

    शुक्लागंज। गंगाघाट कोतवाली परिसर में मंगलवार को बड़े मंगल के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में श्रद्धा…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *