जहरीली कफ सिरप से बच्चों की मौतें बढ़ीं, देशभर में हड़कंप

देशभर में जहरीली कफ सिरप के कारण बच्चों की मौतों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में 11 बच्चों की मौत और राजस्थान में 3 बच्चों की मौत के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।सूत्रों के अनुसार, बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग, स्थानीय प्रशासन और औषधि नियंत्रण विभाग सतर्क हो गए हैं। प्रभावित जिलों में स्वास्थ्य टीमों को दवा दुकानों पर जांच करने और संदिग्ध दवाओं के सैंपल लेने के निर्देश दिए गए हैं। इसी बीच, केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने तमिलनाडु एफडीए को पत्र भेजकर ‘Coldrif’ कफ सिरप बनाने वाली कंपनी Sresan Pharmaceutical पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। यह सिरप कथित तौर पर जहरीला पाया गया है और कई राज्यों में बच्चों की मौतों से इसके संबंध की जांच चल रही है।

स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को बिना चिकित्सकीय परामर्श के किसी भी कफ सिरप का सेवन न कराएं। दवा दुकानों को भी निर्देश दिया गया है कि संदिग्ध बैच की बिक्री रोक दी जाए।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    Faire HypeBet Casino Offrir Ampère Mobile Jeux Dargent Voir à l’intérieur de la France Sign Up Today alexandercasino

    Faire HypeBet Casino Offrir Ampère Mobile Jeux Dargent Voir à l’intérieur de la France Sign Up Today alexandercasino vers environ cause du compositeur , surtout lorsque utiliser sûrs dépôt méthode…

    शेयर करें

    चित्रकूट विधानसभा सीट: आस्था, उपेक्षा और 2027

    चित्रकूट विधानसभा सीट: आस्था, उपेक्षा और 2027 के चुनाव की निर्णायक परीक्षा– उत्तर प्रदेश का चित्रकूट जिला देशभर में अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के लिए जाना जाता है। रामायण…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *