दिवाली पर जीआरपी प्रभारी ने गंगाघाट स्टेशन का किया निरीक्षण

संवाददाता: मुकेश झा

शुक्लागंज। दीपावली त्योहार के मद्देनज़र यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जीआरपी उन्नाव प्रभारी अरविंद पांडे ने शनिवार को कानपुर ब्रिज (गंगाघाट) रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतीक्षालय, टिकट घर और पार्किंग क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेशन पर आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग कराई और यात्रियों से पूछताछ भी की। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को सुरक्षा व्यवस्था का अहसास दिलाते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस हर स्तर पर चौकन्नी है ताकि कोई भी अप्रिय घटना न घट सके।

जीआरपी प्रभारी अरविंद पांडे ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर रेलवे स्टेशनों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। त्योहार के समय अक्सर कुछ लोग ट्रेन के माध्यम से अवैध पटाखे और ज्वलनशील पदार्थों को ले जाने का प्रयास करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे मामलों को रोकने के लिए सघन तलाशी और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यदि किसी यात्री के पास से अवैध पटाखे या प्रतिबंधित सामान पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे रेलवे के नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

निरीक्षण के दौरान जीआरपी टीम के साथ गंगाघाट चौकी प्रभारी लोकेंद्र सिंह व अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे स्टेशन परिसर में पेट्रोलिंग की और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में समर कैंप का उल्लासपूर्ण समापन

    शुक्लागंज। विद्या भारती की शिक्षा पद्धति एवं संस्कारमय परंपरा के अनुरूप गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संचालित बहुप्रतीक्षित समर कैंप का आज अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं…

    शेयर करें

    ज्वेलर्स लूट के बाद हाई अलर्ट, गंगाघाट पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को दबोचा

    उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के भौनी खेड़ा में ज्वेलर्स के यहां हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात के बाद पूरे जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया। घटना के…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *