ज्वेलर्स लूट के बाद हाई अलर्ट, गंगाघाट पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को दबोचा

उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के भौनी खेड़ा में ज्वेलर्स के यहां हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात के बाद पूरे जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया। घटना के बाद जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई।इसी क्रम में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के संगम इलाके में सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सिटी दीपक कुमार और कोतवाली प्रभारी अजय सिंह के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दो युवकों को रोककर पूछताछ की। तलाशी लेने पर एक युवक के पास से अवैध तमंचा बरामद हुआ, जिसके बाद दोनों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवकों में एक युवक कानपुर के गोलाघाट क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। बरामद हथियार के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों का किसी आपराधिक गिरोह या हालिया लूट की घटनाओं से कोई संबंध तो नहीं है।

भौनी खेड़ा लूटकांड के बाद उन्नाव पुलिस लगातार एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। जिले के प्रमुख मार्गों, बाजारों और सीमावर्ती इलाकों में देर रात तक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और संदिग्ध लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस प्रशासन लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने में जुटा हुआ है। गंगाघाट पुलिस की सतर्कता एक बार फिर देखने को मिली, जहां पुलिस टीम में शामिल सिपाही कुंदन यादव एवं अभिषेक सिंह ने सक्रियता दिखाते हुए संदिग्ध हालत में घूम रहे दो युवकों को पकड़कर बड़ी सतर्कता का परिचय दिया।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में समर कैंप का उल्लासपूर्ण समापन

    शुक्लागंज। विद्या भारती की शिक्षा पद्धति एवं संस्कारमय परंपरा के अनुरूप गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संचालित बहुप्रतीक्षित समर कैंप का आज अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं…

    शेयर करें

    ज्येष्ठ माह के तृतीय बड़े मंगलवार पर विशाल सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का हुआ आयोजन

    शुक्लागंज। ज्येष्ठ माह के तृतीय बड़े मंगलवार के शुभ अवसर पर राजधानी मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में पूर्व सभासद एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश गुप्ता (गोल्डी जी) द्वारा…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *