डिवाइन मिशन स्कूल में बाल मेला का आयोजन, छात्रों ने रचनात्मकता और प्रतिभा का किया प्रदर्शन

संवाददाता: अस्तित्व कुशवाहा
उन्नाव। डिवाइन मिशन एंड डॉन बॉस्को स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक बाल मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस मेले में छात्रों ने अपनी रचनात्मकता, प्रतिभा और उत्साह का मनमोहक प्रदर्शन किया। बच्चों द्वारा लगाए गए स्टॉल, खेल-कूद गतिविधियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विज्ञान प्रदर्शनी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहीं। बता दे कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक पंकज गुप्ता थे। विधायक ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया, बच्चों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों और प्रोजेक्ट्स की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उनकी प्रतिभा को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मेले में छात्रों ने फूड स्टॉल, खेल स्टॉल, क्राफ्ट और साइंस मॉडल्स प्रस्तुत किए। खासकर छोटे बच्चों द्वारा बनाए गए हस्तशिल्प और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रोजेक्ट्स विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। सांस्कृतिक मंच पर बच्चों ने नृत्य, नाटक और समूह गीतों की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। कई छात्रों ने जनहित और जागरूकता से जुड़े नाटक भी प्रस्तुत किए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने बताया कि बाल मेले का उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान से परे वास्तविक जीवन कौशल सीखने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। उन्होंने विधायक का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके प्रोत्साहन से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। मेले के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए विद्यालय स्टाफ और शिक्षकों की विशेष ड्यूटी लगाई गई थी। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस बाल मेले के सफल आयोजन से पूरे विद्यालय परिवार में खुशी और उत्साह का वातावरण बना रहा।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में समर कैंप का उल्लासपूर्ण समापन

    शुक्लागंज। विद्या भारती की शिक्षा पद्धति एवं संस्कारमय परंपरा के अनुरूप गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संचालित बहुप्रतीक्षित समर कैंप का आज अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं…

    शेयर करें

    ज्वेलर्स लूट के बाद हाई अलर्ट, गंगाघाट पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को दबोचा

    उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के भौनी खेड़ा में ज्वेलर्स के यहां हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात के बाद पूरे जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया। घटना के…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *