एसपी ने किया सफीपुर कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण व्यवस्थाओं को परखा, चौकीदारों को बांटे कंबल व टार्च

उन्नाव। पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने सोमवार को सफीपुर कोतवाली पहुँचकर वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्राधिकारी कार्यालय, कोतवाली कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, बैरिक, भोजनालय सहित सभी शाखाओं की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

एसपी ने चौकीदारों को कंबल व टार्च वितरित किए और क्षेत्र में चोरी रोकथाम व संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने पर सराहना जताई। उन्होंने बेहतर कार्य करने वालों को आगे भी पुरस्कृत करने की बात कही।

निरीक्षण के दौरान अभिलेखों और रजिस्टरों के संधारण, लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर एसपी ने कर्मियों को स्वच्छता, अनुशासन और मामलों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। महिला संबंधित मामलों में त्वरित व संवेदनशील कार्रवाई और फरियादियों से शालीन व्यवहार पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के समय क्षेत्राधिकारी सोनम सिंह, प्रभारी कोतवाली सुब्रत नारायण त्रिपाठी, चौकी प्रभारी अनिल राजपूत, एसआई योगेंद्र प्रताप सिंह सहित पूरा कोतवाली स्टाफ मौजूद रहा।
एसपी ने कोतवाली परिसर की साफ-सफाई व समग्र व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश भी दिए।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    उन्नाव में सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन, 10 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे

    उन्नाव । कश्यप निषाद समाज कल्याण सोसाइटी उन्नाव (उ.प्र.) एवं अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग महासभा इकाई (उ.प्र.) के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को पिंडोखा चौराहा स्थित श्री बांके बिहारी पार्टी…

    शेयर करें

    महिलाओं को रोजगार देकर बदल रहे जिंदगी, शुक्लागंज के शिवम त्रिपाठी बने आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    शुक्लागंज। जहां आज युवा नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं, वहीं शुक्लागंज के युवा उद्यमी शिवम त्रिपाठी ने अपने दम पर सफलता की नई कहानी लिख दी है। “प्रियम…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *