आजाद नगर में सरकारी जमीन पर खुलेआम अवैध निर्माण, प्रशासन मौन

सरकारी स्कूल के आगे वाली गली में स्थित तालाब में ‘कब्जे का खेल’, जिम्मेदार विभागों ने मूँदी आँखें

उन्नाव।सरकारी नियम-कानूनों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं।और प्रशासन खामोशी की चादर ओढ़े बैठा है। आजाद नगर में सरकारी स्कूल के आगे वाली गली में स्थित जीएस की सरकारी जमीन पर धड़ल्ले से अवैध पक्का निर्माण कराया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है। कि यह जमीन सरकारी अभिलेखों में स्पष्ट रूप से दर्ज है। इसके बावजूद बिना किसी अनुमति और नक्शा पास कराए निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।
हैरानी की बात यह है। कि यह अवैध कब्जा सरकारी स्कूल के आगे वाली में गली में स्थित तालाब में हो रहा है। लेकिन न तो अभी तक राजस्व विभाग। सवाल यह भी उठ रहा है। कि दिनदहाड़े चल रहे इस निर्माण पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई।
स्थानीय लोगों में आक्रोश क्षेत्रवासियों का आरोप है। कि अगर कोई आम व्यक्ति मामूली निर्माण भी करे तो नोटिस थमा दिया जाता है।लेकिन यहां सरकारी जमीन पर पक्का निर्माण हो रहा है। और अधिकारी मौन हैं।
🔴 बड़े सवाल
जब जमीन सरकारी है तो निर्माण की अनुमति किसने दी?
किसकी मिलीभगत से चल रहा है अवैध निर्माण?
क्या कार्रवाई से पहले पूरा कब्जा हो जाने का इंतजार है?
अब देखना यह है कि प्रशासन कब नींद से जागता है और सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराता है,
या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा — जैसा कि अक्सर होता आया है।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    उन्नाव में सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन, 10 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे

    उन्नाव । कश्यप निषाद समाज कल्याण सोसाइटी उन्नाव (उ.प्र.) एवं अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग महासभा इकाई (उ.प्र.) के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को पिंडोखा चौराहा स्थित श्री बांके बिहारी पार्टी…

    शेयर करें

    महिलाओं को रोजगार देकर बदल रहे जिंदगी, शुक्लागंज के शिवम त्रिपाठी बने आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    शुक्लागंज। जहां आज युवा नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं, वहीं शुक्लागंज के युवा उद्यमी शिवम त्रिपाठी ने अपने दम पर सफलता की नई कहानी लिख दी है। “प्रियम…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *