उन्नाव में किसान आंदोलन का बड़ा विस्तार, पुनीत अवस्थी बने जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी

उन्नाव। उत्तर प्रदेश किसान आंदोलन ने उन्नाव में संगठन को मजबूत करते हुए बड़ा फैसला लिया है। शंकरपुर सराय निवासी एवं ट्रांस गंगा सिटी प्लाट निगरानी समिति के सक्रिय सदस्य पुनीत अवस्थी को जिला उन्नाव प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।यह घोषणा किसान आंदोलन के प्रदेश संयोजक अजय अनमोल ने किसान कार्यालय शंकरपुर सराय में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान की। नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया।
इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुनीत अवस्थी को फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया और संगठन को मजबूती देने की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक अजय अनमोल, अश्वनी त्रिवेदी, करन त्रिवेदी, कालिका, छेद्दू, सुभाष, अनुज, मोनू, सागर यादव, डॉ. रामबालक यादव, संदीप यादव, अनुराग बाजपेयी, अनूप त्रिवेदी, आकाश, अमरेन्द्र शुक्ला, प्रमोद अवस्थी, मो. रफीक, सचिन अवस्थी, ऐश्वर्य, श्रेष्ठ अवस्थी, अतुल त्रिवेदी, हिमांशु, सनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान आंदोलन के पदाधिकारी व समर्थक मौजूद रहे। नई नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुनीत अवस्थी के नेतृत्व में संगठन की आवाज जिले में और मजबूती से उठेगी।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    बाढ़ से निपटने को प्रशासन अलर्ट, आनंद घाट पर हुआ मेगा मॉकड्रिल

    शुक्लागंज, उन्नाव। मानसून से पहले उन्नाव प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। गुरुवार को गंगाघाट क्षेत्र के आनंद घाट पर आयोजित भव्य मॉकड्रिल में बाढ़ आपदा से निपटने…

    शेयर करें

    कटरी पीपर खेड़ा में सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, करोड़ों की भूमि बिक्री का मामला गरमाया

    शुक्लागंज/उन्नाव। कटरी पीपर खेड़ा क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा और प्लाटिंग कर बिक्री किए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। गाटा संख्या 1164 और 1347…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *