एसओजी, सर्विलांस व कोतवाली सदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 20 लाख के चोरी के जेवरात बरामद, महिला समेत दो गिरफ्तार

उन्नाव। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी, सर्विलांस और कोतवाली सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने करीब 20 लाख रुपये कीमत के जेवरात व सामान तथा 1 लाख 75 हजार रुपये नकद बरामद करते हुए एक महिला सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, कोतवाली सदर क्षेत्र निवासी मनीष शुक्ला उर्फ सौरभ ने तहरीर देकर बताया था कि उनके घर में पूर्व में किराए पर रहने वाले राज पाण्डेय व उनकी पत्नी इन्दू पाण्डेय घर से मां के जेवरात चोरी कर फरार हो गए हैं। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान प्रभारी निरीक्षक चन्द्र कान्त मिश्र के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर हुसैन नगर नहर पटरी से इन्दू पाण्डेय और कुलदीप सोनी को गिरफ्तार किया। तलाशी में महिला अभियुक्ता के पास से नकदी, सोने के हार, चैन, अंगूठियां, नाक की कील, लॉकेट आदि बरामद हुए, जबकि कुलदीप के कब्जे से अन्य जेवरात व एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू मिला।

पूछताछ में इन्दू पाण्डेय ने बताया कि वह करीब तीन वर्ष पहले मकान मालिक के यहां किराए पर रहने आई थी। धीरे-धीरे विश्वास जीतकर उसने घर में रखे जेवरातों पर नजर रखी और मौका पाकर चोरी कर ली। कुछ जेवरात पहले ही लखनऊ के सर्राफा बाजार में बेच दिए थे, जिन पैसों से उसने लखनऊ में प्लॉट भी खरीद लिया।
पुलिस ने खुलासा किया कि चोरी के पैसों से प्लॉट खरीदने के साथ निर्माण कार्य में भी धन खर्च किया गया। बरामदगी व पूछताछ के आधार पर मुकदमे में अन्य धाराएं बढ़ाई गई हैं। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
इन्दू पाण्डेय पत्नी राज पाण्डेय उर्फ मोनू, निवासी नेवरना थाना अचलगंज, उन्नाव
कुलदीप सोनी पुत्र अशोक सोनी, निवासी कचौड़ी वाली गली, कोतवाली सदर उन्नाव
बरामदगी
सोने के कई हार, चैन, अंगूठियां, लॉकेट, नाक की कील
₹1,75,000 नकद
इलेक्ट्रॉनिक तराजू
कार्रवाई करने वाली टीम
कोतवाली सदर पुलिस, एसओजी टीम एवं सर्विलांस टीम के अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने संयुक्त रूप से यह सफलता प्राप्त की।
उन्नाव पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    कटरी पीपर खेड़ा में सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, करोड़ों की भूमि बिक्री का मामला गरमाया

    शुक्लागंज/उन्नाव। कटरी पीपर खेड़ा क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा और प्लाटिंग कर बिक्री किए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। गाटा संख्या 1164 और 1347…

    शेयर करें

    श्मशान घाट बना कमाई का अड्डा,
    गंगा घाट शुक्लागंज में अंतिम संस्कार के नाम पर लकड़ी वाले कर रहे हैं मनमानी वसूली

    उन्नाव। गंगा घाट शुक्लागंज स्थित श्मशान घाट लगातार चर्चाओं में है। यहां अंतिम संस्कार के नाम पर लोगों से मनमानी वसूली की जा रही हैं। दुःख की घड़ी में अपनों…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *