स्वगणना अभियान को लेकर जिलाधिकारी ने मीडिया बंधुओं को दी अहम जानकारी

उन्नाव। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत होने वाली स्वगणना को लेकर जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने जनपद के मीडिया बंधुओं के साथ बैठक कर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। इसके पूर्व आमजन की सुविधा के लिए 7 मई से 21 मई तक स्व-गणना अभियान चलाया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद का कोई भी नागरिक भारत सरकार के पोर्टल पर जाकर स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकता है। उन्होंने मीडिया बंधुओं से अपील की कि इस अभियान का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें ताकि हर नागरिक स्वगणना से जुड़ सके और पोर्टल पर अपना विवरण भर सके।
उन्होंने कहा कि सभी नागरिक स्वयं स्वगणना पूर्ण करें तथा अपने परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करें। यदि किसी व्यक्ति को स्वगणना के दौरान किसी प्रकार की समस्या आती है तो इसके लिए नियुक्त अधिकारियों से जानकारी और सहायता प्राप्त की जा सकती है।
जिलाधिकारी ने बताया कि स्वगणना अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों और समूहों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। अभियान के अंतर्गत अलग-अलग दिवस निर्धारित किए गए हैं, जिनमें राजस्व एवं प्रशासन, ग्रामीण विकास, कृषि, युवा एवं खेल, मीडिया, प्रख्यात व्यक्ति, शहरी समूह, न्याय विभाग, पुलिस बल, केंद्रीय सरकारी कार्यालय, वित्त, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, परिवहन, अभियांत्रिकी तथा महिला एवं स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यह अभियान जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए सभी नागरिक प्रशासन का सहयोग करें और स्वगणना के इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    “मां बोझ नहीं, बराबरी चाहती है” — मदर्स डे पर ज्योति बाबा का संदेश

    कानपुर। मदर्स डे के अवसर पर सोसाइटी योग ज्योति इंडिया, हिंदू जागरण मंच एवं अलंकृत फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में “नशा मुक्ति युवा भारत” थीम पर संगोष्ठी आयोजित की गई।…

    शेयर करें

    सीतापुर के पूर्व संभाग निरीक्षक आदरणीय सुरेश सिंह  की भावभीनी विदाई एवं नव स्थानांतरित संभाग निरीक्षक अवरीश का

    शुक्लागंज। नगर आगमन पर आयोजित अभिनंदन समारोह में उपस्थित रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह अवसर भावनाओं के अद्भुत संगम का साक्षी बना, जहाँ एक ओर वर्षों तक अपने कर्तव्य,…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *