गंगाघाट कोतवाली परिसर में बड़े मंगल भंडारे का आयोजन, एसपी जय प्रकाश सिंह समेत कई अधिकारी पहुंचे

शुक्लागंज। गंगाघाट कोतवाली परिसर में मंगलवार को बड़े मंगल के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। भंडारे में पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की।

भंडारे में क्षेत्र के स्थानीय श्रद्धालुओं और भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही प्रसाद वितरण का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा। श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि बड़े मंगल के पावन अवसर पर यह आयोजन समाज में सेवा, सद्भाव और भक्ति की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम लोगों को आपस में जोड़ने का कार्य करते हैं। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी भाईचारा और एकता का संदेश देते हैं। उन्होंने आयोजन समिति और पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कोतवाली पुलिस की टीम पूरे समय मुस्तैद रही, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    उन्नाव में सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन, 10 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे

    उन्नाव । कश्यप निषाद समाज कल्याण सोसाइटी उन्नाव (उ.प्र.) एवं अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग महासभा इकाई (उ.प्र.) के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को पिंडोखा चौराहा स्थित श्री बांके बिहारी पार्टी…

    शेयर करें

    महिलाओं को रोजगार देकर बदल रहे जिंदगी, शुक्लागंज के शिवम त्रिपाठी बने आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    शुक्लागंज। जहां आज युवा नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं, वहीं शुक्लागंज के युवा उद्यमी शिवम त्रिपाठी ने अपने दम पर सफलता की नई कहानी लिख दी है। “प्रियम…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *