ज्येष्ठ माह के तृतीय बड़े मंगलवार पर विशाल सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का हुआ आयोजन

शुक्लागंज। ज्येष्ठ माह के तृतीय बड़े मंगलवार के शुभ अवसर पर राजधानी मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में पूर्व सभासद एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश गुप्ता (गोल्डी जी) द्वारा विशाल सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन कराया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसके पश्चात विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सदर विधायक पंकज गुप्ता, भाजपा वरिष्ठ नेता के.डी. त्रिवेदी, आशीष अटल, गंगाघाट मंडल अध्यक्ष सुरेश शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष अमरेंद्र गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष संदीप मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष अजयमणि पाण्डेय, मंत्री राजकुमार पाल, समस्त नामित सभासद बंधु, विजय राज चाचा, दुर्गा तिवारी सहित समस्त पत्रकार बंधु एवं अन्य सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में समर कैंप का उल्लासपूर्ण समापन

    शुक्लागंज। विद्या भारती की शिक्षा पद्धति एवं संस्कारमय परंपरा के अनुरूप गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संचालित बहुप्रतीक्षित समर कैंप का आज अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं…

    शेयर करें

    ज्वेलर्स लूट के बाद हाई अलर्ट, गंगाघाट पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को दबोचा

    उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के भौनी खेड़ा में ज्वेलर्स के यहां हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात के बाद पूरे जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया। घटना के…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *