शुक्लागंज। आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में गंगा घाट मंडल में भारतीय जनता पार्टी मंडल गंगा घाट की मासिक बैठक आनंद नगर स्थित एक विद्यालय में संपन्न हुई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुशील कुमार तिवारी एवं गंगा घाट मंडल प्रभारी विद्या भास्कर शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता गंगा घाट मंडल अध्यक्ष सुरेश चंद्र शुक्ला ने की। बैठक के दौरान जिला उपाध्यक्ष सुशील कुमार तिवारी ने सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। वहीं मंडल प्रभारी विद्या भास्कर शुक्ला ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून तक चलने वाले भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।

समापन संबोधन में मंडल अध्यक्ष सुरेश चंद्र शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सभी कार्यक्रमों को गंगा घाट मंडल पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ संपन्न करेगा। उन्होंने कहा कि आज का दिन अत्यंत शुभ है क्योंकि आज उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जन्मदिवस है, जो हिंदुत्व की भावना रखने वाले समाज के सचेतक एवं अंत्योदय की भावना को लेकर चलने वाले जननायक हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने “एक पेड़ मां के नाम” लगाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने योगी आदित्यनाथ जी का चित्र रखकर केक काटा, एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया तथा मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान “योगी मोदी जिंदाबाद” एवं “भारत माता की जय” के नारों से विद्यालय परिसर गूंज उठा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता राज नारायण मिश्रा, शिल्पी राकेश दीक्षित, अमित बाजपेई, जितेंद्र अवस्थी, संदीप मिश्रा, दीपू शुक्ला, लाल सिसोदिया, नामित सभासद धीरज सिंह, विजय राज, सुरेंद्र गुप्ता, नंद कुमार नंदू, हिमांशु निषाद, अमरेंद्र गुप्ता, मिंटू, कल्पना तिवारी, धर्मेंद्र सोनकर, प्रदीप, पूर्व योगी, दुर्गेश गुप्ता, सुरेश गौड़, अर्जुन गौतम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






