शटर तोड़कर चोरों ने उड़ाई लाखों की ज्वेलरी

सहजनी स्थित बड़ा देवारा कला में चोरों ने एक ज्वेलरी शॉप पर हाथ साफ किया है. शटर काटकर वो लाखों की ज्वेलरी व पैंतीस हज़ार नगदी एक तिजोरी अपने साथ ले उड़े

शुक्लागंज उन्नाव। जनपद उन्नाव की गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र सहजनी स्थित बड़ा देवारा कला में एक ज्वेलरी शॉप का शटर काटकर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. इस घटना से क्षेत्र के स्वर्ण व्यवसायियों समेत अन्य व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। वही मेंन रोड से सटी दुकान में हुई वारदात क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वारदात: बता दें कि यह घटना गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के सहजनी स्थित बड़ा देवारा कला के मेन रोड के पास घटी है। और चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. घटना की सूचना पीड़ित में 112 पर सूचना दी जिसके बाद थाने में प्रार्थना पत्र दिया है जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गयी है.
ज्वेलरी दुकान संचालक मनीष सोनी ने बताया कि यह घटना बीती रात में हुई है। रोज की तरह वो अपना दुकान बंद कर घर चले गए थे. सुबह में पड़ोसी दुकानदार द्वारा सूचना मिली कि दुकान का शटर टूटा हुआ है और दुकान का शटर तोड़कर चोरी कर ली गई है. जिसके बाद उन्होंने दुकान आकर देखा तो वह दंग रह गए। देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। और तुरंत 112 पर सूचना दी। वही उन्होंने बताया कि चोर तिजोरी तोड़कर करीब 3 किलो चांदी के जेवर, 15 ग्राम सोना और 35 हजार रुपये नकद ले गए। कुल नुकसान लाखों रुपये का है। गौरतलब हो कि यह दुकान बड़ा दीवार कला रोड में घनी आबादी वाले क्षेत्र में है, जहां वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। बावजूद इसके चोरों ने इतनी बड़ी घटना का अंजाम दिया है।
घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस की कार्यशैली पर उठे प्रश्नचिंह:पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है। और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। और पुलिस ने जल्द घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

शेयर करें
  • Related Posts

    गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में समर कैंप का उल्लासपूर्ण समापन

    शुक्लागंज। विद्या भारती की शिक्षा पद्धति एवं संस्कारमय परंपरा के अनुरूप गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संचालित बहुप्रतीक्षित समर कैंप का आज अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं…

    शेयर करें

    ज्वेलर्स लूट के बाद हाई अलर्ट, गंगाघाट पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को दबोचा

    उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के भौनी खेड़ा में ज्वेलर्स के यहां हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात के बाद पूरे जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया। घटना के…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *