उन्नाव। आगामी शारदीय नवरात्रि पर्व 22 सितम्बर 2025 से प्रारम्भ होकर 01 अक्टूबर 2025 को नवमी तथा 02 अक्टूबर 2025 को विजयदशमी तक मनाया जाएगा। इन अवसरों पर जनपद में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो तथा सभी पर्व सकुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हों, इसके लिए जिलाधिकारी ने जनपद भर में जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है।
📍 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात –
राजीव राज, नगर मजिस्ट्रेट – शहर उन्नाव का समस्त क्षेत्र।
क्षितिज द्विवेदी, उप जिलाधिकारी सदर – तहसील सदर क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्र।
शिवेंद्र कुमार वर्मा, उप जिलाधिकारी सफीपुर – तहसील सफीपुर क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्र।
प्रज्ञा पांडे, उप जिलाधिकारी हसनगंज – तहसील हसनगंज क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्र।
रणवीर सिंह, उप जिलाधिकारी बीघापुर – तहसील बीघापुर क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्र।
प्रमेंश श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी पुरवा – तहसील पुरवा क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्र।
बृजमोहन शुक्ला, उप जिलाधिकारी बांगरमऊ – तहसील बांगरमऊ क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्र।
शुभम यादव, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम – कलेक्ट्रेट उन्नाव व कस्बा शुक्लागंज गंगाघाट का समस्त क्षेत्र।
📍 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात –
सुरभि गौतम, तहसीलदार सदर – कोतवाली सदर का सम्पूर्ण क्षेत्र।
साक्षी राय, तहसीलदार बांगरमऊ – कोतवाली बांगरमऊ का सम्पूर्ण क्षेत्र।
मनीष द्विवेदी, तहसीलदार पुरवा – कोतवाली पुरवा का सम्पूर्ण क्षेत्र।
देवेन्द्र यादव, प्रभारी तहसीलदार सफीपुर – कोतवाली सफीपुर का सम्पूर्ण क्षेत्र।
धीरज कुमार त्रिपाठी, नायब तहसीलदार उन्नाव – थाना गंगाघाट का सम्पूर्ण क्षेत्र।
यशवंत राय, नायब तहसीलदार सदर – थाना अचलगंज का सम्पूर्ण क्षेत्र।
🛑 जिलाधिकारी के निर्देश –
जिलाधिकारी ने सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया है कि वे भ्रमणशील रहकर अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर निगरानी रखें।
कानून व्यवस्था, शांति व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।
भीड़भाड़ वाले स्थानों, मंदिरों और मेले के क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए।
यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन मिलकर कार्य करे।
किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या विवाद की सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने साफ कहा है कि यह पर्व जनपद की सांस्कृतिक पहचान और धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है, ऐसे में सभी अधिकारी व कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी व संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।







