मानवाधिकार मीडिया का वार्षिक सम्मान समारोह

वरिष्ठ समाजसेवी सेठ मुरारीलाल अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में रहे मौजूद

कानपुर।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मानवाधिकार मीडिया के संयुक्त तत्वावधान में 28 सितम्बर 2025 को मालरोड स्थित होमांस गैलेक्सी, प्रीमियर होटल में वार्षिक सम्मान समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया।

इस अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया। सौरभ कुमार को “बेस्ट रिपोर्टर”, इरशाद अहमद को “बेस्ट एंकर” और आबिद अली को “बेस्ट एडिटर” अवार्ड से नवाजा गया। इसके अलावा विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों को समाज सेवा एवं निष्पक्ष कार्य के लिए भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी सेठ मुरारीलाल अग्रवाल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सोसाइटी मोटर्स से अनुज अग्निहोत्री तथा समाजसेवी मो. तौफीक अहमद (साजिद सर) ने शिरकत की।

समारोह के आयोजक एवं मानवाधिकार मीडिया के सह-संपादक शानू सिद्दीकी ने अतिथियों का स्वागत बुके, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र भेंटकर किया। इस दौरान वक्ताओं ने पत्रकारिता के महत्व एवं समाज में उसकी भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।

मुख्य अतिथि सेठ मुरारीलाल अग्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ माना गया है, जो समाज की समस्याओं को उजागर कर सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य करती है।

डॉ. कीर्ति गुप्ता (प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ) को भी उनकी कार्यशैली के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में मौजूद विशिष्ट अतिथियों ने पत्रकारिता के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकार समाज को सजग और जागरूक बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

इस मौके पर साजिद सर, उमर मंसूरी पार्षद, शानू सिद्दीकी, खालिद अख्तर, राजू यादव, आलोक गुप्ता, अनुराग मदान, देवेंद्र त्रिवेदी, मोंटी सिंह, डॉ. रुपाली सरकार, डॉ. मुबीन अंसारी, मो. हसन, सौरभ कुमार, इरशाद अहमद, मो. तल्हा, आबिद अली, प्रखर तिवारी, मो. अबरार, जानवी, शालू, राशिद, राजेश कुमार, सुष्मिता, किरण, अंबिया शेख, ज़िकरा फातिमा, नदीम अहमद (लखनऊ), नदीम अब्बास, मो. अदनान रहमत, अल्हान अंसारी, नीलेश यादव समेत अनेक पत्रकारगण उपस्थित रहे।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    गणेश शंकर विद्यार्थी : स्मारक की प्रतीक्षा में एक विरासत

    गणेश शंकर विद्यार्थी : स्मारक की प्रतीक्षा में एक विरासत- कानपुर की मिट्टी में इतिहास केवल किताबों में नहीं, बल्कि गलियों, मंदिरों और लोगों की यादों में भी जिंदा है।…

    शेयर करें

    भगत सिंह की याद में गोष्ठी, कानपुर की क्रांतिकारी विरासत पर चर्चा

    भगत सिंह की याद में गोष्ठी, कानपुर की क्रांतिकारी विरासत पर चर्चा – कानपुर के फजलगंज स्थित प्रताप सिंह पार्क के समीप स्थापित Bhagat Singh की प्रतिमा के पास एक…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *