गंगा किनारे मिला अधेड़ का शव, पहचान होते ही परिवार में मचा कोहराम

शुक्लागंज (उन्नाव)। रविवार सुबह शुक्लागंज के रविदास नगर गंगा तट पर उस समय हड़कंप मच गया जब लोगों ने किनारे पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा देखा। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक की पहचान तत्काल नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

इसी दौरान, मनसा खेड़ा निवासी 16 वर्षीय गुलज़ार अपने पिता की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने शक के आधार पर रविदास नगर में मिले शव को गुलज़ार को दिखाया। शव देखते ही वह फूट-फूटकर रो पड़ा और अपने पिता इस्माइल (50) के रूप में पहचान की।

गुलज़ार ने बताया कि उसके पिता इस्माइल तांगा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी सदरुल, बड़ी बेटी मुस्कान (18) और दो बेटे गुलज़ार (16) व अनस (15) हैं। पिता की अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतक के शरीर पर कोई बड़ा घाव या चोट का निशान नहीं मिला है। प्राथमिक अनुमान है कि मौत डूबने से हुई हो सकती है, लेकिन वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में समर कैंप का उल्लासपूर्ण समापन

    शुक्लागंज। विद्या भारती की शिक्षा पद्धति एवं संस्कारमय परंपरा के अनुरूप गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संचालित बहुप्रतीक्षित समर कैंप का आज अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं…

    शेयर करें

    ज्वेलर्स लूट के बाद हाई अलर्ट, गंगाघाट पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को दबोचा

    उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के भौनी खेड़ा में ज्वेलर्स के यहां हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात के बाद पूरे जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया। घटना के…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *