उन्नाव में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10-10 हजार के इनामी दो शातिर अपराधी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

उन्नाव। थाना बांगरमऊ पुलिस, एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) और सर्विलांस टीम ने शनिवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए बांगरमऊ क्षेत्रान्तर्गत डहन गांव के पास डहन रोड पर चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में 10-10 हजार रुपये के इनामी दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी, जिन्हें पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया।

कैसे हुई मुठभेड़

थाना बांगरमऊ क्षेत्रान्तर्गत डहन रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली दोनों के पैरों में लगी और उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

अभियुक्तों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम

विवेक उर्फ सुआ (25 वर्ष) पुत्र ऋषिकांत, निवासी ककेडी, थाना साण्डी, जनपद हरदोई

सोलंकी (36 वर्ष) पुत्र श्यामकुमार, निवासी ग्राम कैथोलिया, थाना कोतवाली सिटी, जनपद हरदोई
बताया।


दोनों ने पुलिस को बताया कि 3 अक्टूबर 2025 को बांगरमऊ क्षेत्रान्तर्गत चन्द्रा धर्मकांटा के पास राम जीवन पुत्र बिहारीलाल निवासी हैबतपुर, थाना बांगरमऊ के थैले से 76,000 रुपये चोरी कर भागे थे। इस संबंध में थाना बांगरमऊ पर मु.अ.सं. 603/25, धारा 303(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज है।

मौके से बरामदगी

पुलिस टीम ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और नकदी बरामद की।

विवेक से – एक तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस 315 बोर और चोरी के 5,200 रुपये नकद।

सोलंकी से – एक तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस, 02 जिंदा कारतूस और चोरी के 4,700 रुपये नकद।


अपराध का रिकॉर्ड

दोनों अभियुक्त शातिर अपराधी हैं और 10-10 हजार रुपये के इनामी थे।

विवेक के खिलाफ जनपद उन्नाव, सीतापुर और शाहजहांपुर में लूट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और चोरी सहित कुल 8 मुकदमे दर्ज हैं।

सोलंकी के खिलाफ जनपद हरदोई, कन्नौज और मथुरा में आर्म्स एक्ट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और हत्या के प्रयास सहित कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं।


आगे की कार्रवाई

मुठभेड़ में घायल दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती कराया है। वहीं, उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट, लूट और अन्य धाराओं में कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि अपराधियों के बाकी साथियों की तलाश भी जारी है और उनके नेटवर्क को तोड़ने के लिए विशेष टीम बनाई गई है।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    श्मशान घाट बना कमाई का अड्डा,
    गंगा घाट शुक्लागंज में अंतिम संस्कार के नाम पर मनमानी वसूली की जा रही है।

    उन्नाव। गंगा घाट शुक्लागंज स्थित श्मशान घाट लगातार चर्चाओं में है। यहां अंतिम संस्कार के नाम पर लोगों से मनमानी वसूली की जा रही हैं। दुःख की घड़ी में अपनों…

    शेयर करें

    उन्नाव में “गोगो पेपर कोन” के नाम पर मौत का सामान!

    स्कूलों तक पहुंचा नशे का जाल, प्रशासन बना मूकदर्शकउन्नाव। जनपद में “गोगो पेपर कोन” का बढ़ता कारोबार अब बच्चों और युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने पर उतारू दिखाई दे…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *