संस्कृति बोध परियोजना अभियान के क्षेत्रीय प्रमुख राजेंद्र देव त्रिपाठी का विद्यालय में हुआ स्वागत

शुक्लागंज। गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगानगर में संस्कृति बोध परियोजना अभियान के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के प्रमुख आदरणीय राजेंद्र देव त्रिपाठी जी का शुभ आगमन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा उनका हार्दिक स्वागत किया गया।कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बृजेन्द्र जी ने क्षेत्रीय प्रमुख महानुभाव का परिचय कराया एवं संस्कृति बोध परियोजना अभियान की प्रस्तावना प्रस्तुत की। तत्पश्चात राजेंद्र देव त्रिपाठी जी ने समस्त आचार्य, आचार्या बहनों के साथ संवाद स्थापित करते हुए कहा कि संस्कृति बोध परियोजना के अंतर्गत आचार्यगण, प्रबंध समिति, अभिभावक, पूर्व छात्र, मातृ भारती टोली, छात्र संसद एवं कन्या भारती की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने भारतीय संस्कृति के संरक्षण और प्रसार में विद्यालयों की भूमिका पर भी विशेष बल दिया।

कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ किया गया।
इस अवसर पर सर्वश्री अशोक त्रिपाठी, खेल प्रशिक्षक प्रदीप द्विवेदी, प्रदीप श्रीवास्तव, अरुण दीक्षित, सुनील, अजय जी, ओम बाबू, श्याम दत्त अवस्थी, प्रभा शंकर, विवेक त्रिपाठी, पुनीत अभिनय, मनीष भोला सहित अनेक बंधु-भगिनी उपस्थित रहे।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    श्मशान घाट बना कमाई का अड्डा,
    गंगा घाट शुक्लागंज में अंतिम संस्कार के नाम पर मनमानी वसूली की जा रही है।

    उन्नाव। गंगा घाट शुक्लागंज स्थित श्मशान घाट लगातार चर्चाओं में है। यहां अंतिम संस्कार के नाम पर लोगों से मनमानी वसूली की जा रही हैं। दुःख की घड़ी में अपनों…

    शेयर करें

    उन्नाव में “गोगो पेपर कोन” के नाम पर मौत का सामान!

    स्कूलों तक पहुंचा नशे का जाल, प्रशासन बना मूकदर्शकउन्नाव। जनपद में “गोगो पेपर कोन” का बढ़ता कारोबार अब बच्चों और युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने पर उतारू दिखाई दे…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *