मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्रा बनी एक दिन की जीआरपी प्रभारी

उन्नाव। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को उन्नाव जीआरपी प्रभारी अरविंद पांडे द्वारा कक्षा 10 की छात्रा शाइस्ता को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। छात्रा ने उत्साहपूर्वक अपनी भूमिका निभाते हुए महिला सुरक्षा एवं जनसेवा की जिम्मेदारी संभाली।
इस दौरान छात्रा शाइस्ता को रेलवे स्टेशन उन्नाव के जीआरपी थाना, आरपीएफ थाना सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण कराया गया। वहां उन्होंने अभिलेखों का अवलोकन किया और सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित जानकारी प्राप्त की।
थाना प्रभारी अरविंद पांडे द्वारा छात्रा को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए शासन की योजनाओं जैसे मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, मानव तस्करी निवारण आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
थाने में आई महिला आगंतुकों की समस्याएं एक दिन की जीआरपी प्रभारी शाइस्ता द्वारा सुनी गईं और कई मामलों में मौके पर ही समाधान कराया गया।
इसके बाद छात्रा ने पुलिस फोर्स के साथ रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों और सर्कुलेटिंग एरिया में पहुंचकर मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन” के संदेश के साथ महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया। उन्होंने यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने व साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी।
इस अवसर पर जीआरपी प्रभारी अरविंद पांडे सहित समस्त जीआरपी स्टाफ मौजूद रहा।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में समर कैंप का उल्लासपूर्ण समापन

    शुक्लागंज। विद्या भारती की शिक्षा पद्धति एवं संस्कारमय परंपरा के अनुरूप गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संचालित बहुप्रतीक्षित समर कैंप का आज अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं…

    शेयर करें

    ज्वेलर्स लूट के बाद हाई अलर्ट, गंगाघाट पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को दबोचा

    उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के भौनी खेड़ा में ज्वेलर्स के यहां हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात के बाद पूरे जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया। घटना के…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *