उन्नाव। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर निकाली गई एकता यात्रा (UNITY MARCH) में जनपद के युवा नेता कुंवर विनय सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सदर विधायक आदरणीय पंकज गुप्ता के नेतृत्व में सरोसी ब्लॉक सभागार से प्रारंभ हुई यह भव्य एकता यात्रा शेखपुरा नहर, छोटा चौराहा, मोती नगर होते हुए कृष्णा नगर पटेल पार्क आवास विकास कॉलोनी तक निकाली गई।
इस दौरान पशुपालन एवं डेरी मंत्री मा. धर्मपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
यात्रा के दौरान युवाओं ने “भारत माता की जय” और “सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहें” के गगनभेदी नारे लगाकर वातावरण देशभक्ति से गूंजा दिया।
कुंवर विनय सिंह ने कहा कि “सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए जो योगदान दिया, वह सदा प्रेरणास्रोत रहेगा। युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों पर चलना चाहिए।”
पटेल पार्क पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ, जहां श्रद्धांजलि अर्पित कर राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ ली गई।







