प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह की समीक्षा बैठक, बोले — पुलिस मेहनत से कर रही काम, आतंकवादियों को जड़ से खत्म करने का संकल्प

संवाददाता: अस्तित्व कुशवाहा

उन्नाव। प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार को उन्नाव के विकास भवन के पन्नालाल सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी गौरांग राठी, पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह और सांसद साक्षी महाराज समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में मंत्री ने कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि उन्नाव में पुलिस मेहनत से काम कर रही है और अपराध नियंत्रण के लिए विशेष रणनीति बनाई गई है। उन्होंने बताया कि रात 9 बजे से 12 बजे, फिर 12 से 5 बजे तक गश्त की ड्यूटी तय की गई है, ताकि किसी भी समय अपराध न होने पाए। साथ ही शाम 6 से 11 बजे तक विशेष गश्त की व्यवस्था की गई है। बता दे कि मंत्री ने कहा कि हाल में 12 स्थानों पर पुलिस मुठभेड़ हुई, जिनमें 13 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

साइबर क्राइम पर भी सख्त नियंत्रण के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि टॉप 10 अपराधियों की निगरानी और गिरफ्तारी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, और जो अपराधी नहीं सुधर रहे, उन्हें जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि ‘लंगड़ा ऑपरेशन’ के तहत भी कार्रवाई की गई है। धर्मपाल सिंह ने कहा कि उन्नाव में विकास और सुरक्षा के मोर्चे पर पुलिस व प्रशासन की व्यवस्था चाक-चौबंद है, और इसे और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, विपक्ष के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि “ये वो लोग हैं जो भारत की मर्यादा को लांघने का काम कर रहे हैं। जिस देश की मिट्टी में रहते हैं, उस मिट्टी को पवित्र बनाना हर नागरिक का कर्तव्य है।” हाल ही में हुए धमाकों पर उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएँ निंदनीय हैं, और प्रधानमंत्री मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह ने इसको बेहद गंभीरता से लिया है। मंत्री ने कहा कि “अमित शाह जी खुद मौके पर पहुंचे, घायलों का हाल जाना और कहा कि अपराधियों व आतंकवादियों को समूल नष्ट किया जाएगा। आतंकवादी अब भारत में सिर नहीं उठा पाएंगे। विजिलेंस फेल्योर के सवाल पर धर्मपाल सिंह ने कहा कि “अचानक की घटनाओं को पहले से रोक पाना कठिन होता है, लेकिन पुलिस सजग है। उन्होंने कहा कि “देश आज राजनीति के स्वर्णिम युग में है, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संकल्प साकार हो रहा है, और 2047 तक भारत को विश्वगुरु बनाने का लक्ष्य तय है। उन्नाव में पुलिस बहुत मेहनत से काम कर रही है, गश्त बढ़ाई गई है, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हो रही है, और आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का संकल्प माननीय मोदी और अमित शाह जी ने लिया है।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में समर कैंप का उल्लासपूर्ण समापन

    शुक्लागंज। विद्या भारती की शिक्षा पद्धति एवं संस्कारमय परंपरा के अनुरूप गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संचालित बहुप्रतीक्षित समर कैंप का आज अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं…

    शेयर करें

    ज्वेलर्स लूट के बाद हाई अलर्ट, गंगाघाट पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को दबोचा

    उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के भौनी खेड़ा में ज्वेलर्स के यहां हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात के बाद पूरे जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया। घटना के…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *