दिल्ली ब्लास्ट के बाद उन्नाव में हाई अलर्ट, रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टॉप तक पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

उन्नाव। दिल्ली के लालकिले के पास हुए धमाके के बाद उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव में भी सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और जिले के संवेदनशील इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

जिले के पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह स्वयं मोर्चे पर उतर आए हैं। उन्होंने लगातार दूसरे दिन रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप, सार्वजनिक स्थल, पार्किंग एरिया, होटल, धर्मशाला और प्रमुख बाजारों का निरीक्षण किया।

पार्किंग में खड़ी गाड़ियों की हुई गहन जांच

निरीक्षण के दौरान एसपी जयप्रकाश सिंह ने पार्किंग क्षेत्र में खड़ी सभी गाड़ियों की बारीकी से जांच कराई। उन्होंने बताया कि लंबे समय से खड़ी गाड़ियाँ अक्सर सुरक्षा के लिहाज से नजरअंदाज हो जाती हैं, जबकि ऐसे वाहन सुरक्षा जोखिम बन सकते हैं। इसलिए पुलिस ने सभी पार्किंग स्थलों पर तैनात कर्मियों को निर्देश दिया है कि हर वाहन की जांच व रिकॉर्डिंग सुनिश्चित करें और किसी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तुरंत दें।

सभी सुरक्षा एजेंसियाँ अलर्ट पर

निरीक्षण अभियान में डॉग स्क्वाड, एसओजी, आरपीएफ, जीआरपी सहित स्थानीय पुलिस बल शामिल रहा। टीमों ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान की जांच की, प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल और टिकट काउंटर के आसपास सघन तलाशी ली।

एसपी ने सभी अधिकारियों से कहा कि शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों — जैसे कि सब्जी मंडी, घंटाघर, मुख्य बाजार, बस अड्डा और रेलवे स्टेशन — पर विशेष नजर रखी जाए। किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति को तुरंत पकड़कर जांच में लिया जाए।

लोगों से अपील: अफवाहों पर ध्यान न दें, सतर्क रहें

एसपी जयप्रकाश सिंह ने आम जनता से भी अपील की कि वह किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। यदि कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि “जनता की सतर्कता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

24 घंटे निगरानी, सीसीटीवी से होगी मॉनिटरिंग

सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए शहर के प्रमुख इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग भी की जा रही है। कंट्रोल रूम से लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस टीमों को 24 घंटे गश्त और पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में समर कैंप का उल्लासपूर्ण समापन

    शुक्लागंज। विद्या भारती की शिक्षा पद्धति एवं संस्कारमय परंपरा के अनुरूप गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संचालित बहुप्रतीक्षित समर कैंप का आज अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं…

    शेयर करें

    ज्वेलर्स लूट के बाद हाई अलर्ट, गंगाघाट पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को दबोचा

    उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के भौनी खेड़ा में ज्वेलर्स के यहां हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात के बाद पूरे जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया। घटना के…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *