उन्नाव में किसान की संदिग्ध मौत, घर के अंदर शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

संवाददाता अस्तित्व कुशवाहा

उन्नाव। अचलगंज थाना क्षेत्र के अमरसस गांव में एक 40 वर्षीय किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान कृष्णपाल पुत्र कंचम के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। ग्रामीणों के मुताबिक, कृष्णपाल रोज की तरह अपने घर पर सोए थे। सुबह जब वे काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आए, तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर जाने पर कृष्णपाल अचेत अवस्था में मिले। परिजन उन्हें तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक के पिता कंचम ने बताया कि कृष्णपाल खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में चार बेटियां और एक बेटा है। परिजनों के अनुसार, कृष्णपाल पूरी तरह स्वस्थ थे और उन्हें कोई ज्ञात बीमारी नहीं थी। उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि मौत किन परिस्थितियों में हुई। कुछ ग्रामीणों ने हृदय गति रुकने या किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत होने की आशंका जताई है, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। अचलगंज पुलिस को सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष अचलगंज ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    श्मशान घाट बना कमाई का अड्डा,
    गंगा घाट शुक्लागंज में अंतिम संस्कार के नाम पर मनमानी वसूली की जा रही है।

    उन्नाव। गंगा घाट शुक्लागंज स्थित श्मशान घाट लगातार चर्चाओं में है। यहां अंतिम संस्कार के नाम पर लोगों से मनमानी वसूली की जा रही हैं। दुःख की घड़ी में अपनों…

    शेयर करें

    उन्नाव में “गोगो पेपर कोन” के नाम पर मौत का सामान!

    स्कूलों तक पहुंचा नशे का जाल, प्रशासन बना मूकदर्शकउन्नाव। जनपद में “गोगो पेपर कोन” का बढ़ता कारोबार अब बच्चों और युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने पर उतारू दिखाई दे…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *