पुलिस लाइन उन्नाव में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, पुलिस अधीक्षक ने किया रक्त दान

संवाददाताअस्तित्व कुशवाहा

उन्नाव। उमाशंकर दीक्षित संयुक्त चिकित्सालय उन्नाव के तत्वाधान में बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन उन्नाव में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों ने रक्तदान किया। इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य रक्तदान के महत्व को बढ़ावा देना और रक्त की कमी को पूरा करना था। पुलिस अधीक्षक उन्नाव ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे कई जिंदगियों को बचाया जा सकता है। उन्होंने सभी से रक्तदान करने की अपील की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक उन्नाव ने कहा कि पुलिस विभाग हमेशा समाज सेवा के लिए तत्पर है और रक्तदान शिविर इसका एक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से न केवल दूसरों की जिंदगी बचाई जा सकती है, बल्कि इससे हमारे शरीर को भी कई लाभ होते हैं। इस रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया और रक्तदान किया। इस अवसर पर अब्दुल रशीद प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव उपस्थित रहे।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में समर कैंप का उल्लासपूर्ण समापन

    शुक्लागंज। विद्या भारती की शिक्षा पद्धति एवं संस्कारमय परंपरा के अनुरूप गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संचालित बहुप्रतीक्षित समर कैंप का आज अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं…

    शेयर करें

    ज्वेलर्स लूट के बाद हाई अलर्ट, गंगाघाट पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को दबोचा

    उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के भौनी खेड़ा में ज्वेलर्स के यहां हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात के बाद पूरे जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया। घटना के…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *