उन्नाव की शान: विनायक साहू ने अंडर-15 शतरंज प्रतियोगिता में किया प्रथम स्थान हासिल

शुक्लागंज। मां शक्ति योग साधना केंद्र, उन्नाव में जिला शतरंज एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-15 शतरंज प्रतियोगिता में
गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गंगानगर शुक्लागंज के प्रतिभाशाली खिलाड़ी विनायक साहू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।विनायक की इस उपलब्धि से उनके माता-पिता, विद्यालय, और शतरंज प्रशिक्षक प्रदीप द्विवेदी का नाम रोशन हुआ है।राष्ट्रीय स्तर पर भी चमक चुका है विनायक का खेल खेल प्रशिक्षक श्री प्रदीप द्विवेदी ने बताया कि विनायक इससे पूर्व विद्या भारती द्वारा आयोजित संकुल, प्रांत और क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इसके साथ ही विनायक ने राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।



विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बृजेंद्र मिश्र, प्रशिक्षक प्रदीप द्विवेदी, एवं कक्षा आचार्य मंजुल मिश्र सहित सभी शिक्षकों ने विनायक साहू को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

डॉ. मिश्र ने कहा कि

> “किसी भी खेल में सफलता एक दिन में नहीं मिलती। निरंतर अभ्यास ही खिलाड़ी को शीर्ष पर पहुंचाता है, और हमारे संस्थान में बच्चों को अवकाश के बाद भी नियमित प्रशिक्षण दिया जाता है। विनायक की सफलता इसी निरंतर अभ्यास का परिणाम है।”

संस्थान को विनायक पर गर्व

विद्यालय परिवार ने विनायक साहू और उनके प्रशिक्षक श्री प्रदीप द्विवेदी को हार्दिक बधाई दी।
इस अवसर पर उपस्थित रहे —
अशोक त्रिपाठी,
अरविंद द्विवेदी (वरिष्ठ वर्ग प्रमुख),
अरुण दीक्षित,
अजय विश्वकर्मा (माध्यमिक वर्ग प्रमुख),
श्याम दत्त अवस्थी,
ओम बाबूजी मिश्र,
प्रदीप द्विवेदी (जूनियर वर्ग प्रमुख),
अभिषेक सिंह (शारीरिक आचार्य),
रवि गुप्ता सहित कई शिक्षक एवं छात्र-छात्राएँ।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में समर कैंप का उल्लासपूर्ण समापन

    शुक्लागंज। विद्या भारती की शिक्षा पद्धति एवं संस्कारमय परंपरा के अनुरूप गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संचालित बहुप्रतीक्षित समर कैंप का आज अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं…

    शेयर करें

    ज्वेलर्स लूट के बाद हाई अलर्ट, गंगाघाट पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को दबोचा

    उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के भौनी खेड़ा में ज्वेलर्स के यहां हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात के बाद पूरे जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया। घटना के…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *