गंगाकटरी की करोड़ों की जमीन पर अवैध कब्ज़ा, भू-माफियाओं का आतंक चरम पर

उन्नाव। नगर पालिका गंगाघाट क्षेत्र के शुक्लागंज के गोताखोर मोहल्ले में गंगा कटरी की करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन पर अवैध कब्ज़ा और खुलेआम प्लाटिंग का खेल तेज़ी से जारी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इलाके में भू-माफियाओं की अचानक बाढ़ आ गई है, जो कथित रूप से कुछ सभासदों और प्रभावशाली लोगों की मिलीभगत से गंगा कटरी की भूमि पर कब्ज़ा कर उसे मोटी रकम में बेच रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि भूमाफिया डर, दबंगई और अवैध नेटवर्क के दम पर आम जनता को खुलेआम ठग रहे हैं।लेकिन हैरानी की बात यह है। कि अब तक इनमें से किसी भी माफिया या बाहुबली पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
लोगों का कहना है।कि अवैध निर्माण और प्लाटिंग की शिकायतें कई बार संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई गईं, लेकिन प्रशासनिक विभाग पूरी तरह लाचार नजर आ रहा है। स्थिति यह है कि सरकारी जमीन पर तेजी से अस्थाई निर्माण, चूहानुमा प्लाटिंग और सड़कों का निर्माण कर बकायदा दाम बताकर बेचा जा रहा है।

स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि

गंगा कटरी क्षेत्र की जमीन का सर्वे कराया जाए,

जमीन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए,

और इस पूरे मामले में शामिल कथित जिम्मेदारों की भूमिका की जांच की जाए।


अगर समय रहते इस अवैध कब्जे पर रोक नहीं लगी तो गंगा कटरी की यह मूल्यवान जमीन हमेशा के लिए भू-माफियाओं के कब्जे में चली जाएगी और क्षेत्र की भूगोलिक व पर्यावरणीय स्थिति भी प्रभावित होगी।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में समर कैंप का उल्लासपूर्ण समापन

    शुक्लागंज। विद्या भारती की शिक्षा पद्धति एवं संस्कारमय परंपरा के अनुरूप गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संचालित बहुप्रतीक्षित समर कैंप का आज अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं…

    शेयर करें

    ज्वेलर्स लूट के बाद हाई अलर्ट, गंगाघाट पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को दबोचा

    उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के भौनी खेड़ा में ज्वेलर्स के यहां हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात के बाद पूरे जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया। घटना के…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *