होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, एएसपी दीपक यादव ने किया केंद्र का निरीक्षण

शुक्लागंज/उन्नाव। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। गुरुवार को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव ने शुक्लागंज स्थित ओपीजेडी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एएसपी ने परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस बल, कर्मचारियों और ड्यूटी स्टाफ की उपस्थिति जांची। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया तथा परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा।
एएसपी दीपक यादव ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही, गड़बड़ी या नकल जैसी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस दौरान उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों से सीसीटीवी कैमरे, जैमर, प्रवेश व्यवस्था और अन्य सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जाए।
प्रशासनिक सख्ती और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों से अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों में भरोसा देखने को मिला।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में समर कैंप का उल्लासपूर्ण समापन

    शुक्लागंज। विद्या भारती की शिक्षा पद्धति एवं संस्कारमय परंपरा के अनुरूप गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संचालित बहुप्रतीक्षित समर कैंप का आज अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं…

    शेयर करें

    ज्वेलर्स लूट के बाद हाई अलर्ट, गंगाघाट पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को दबोचा

    उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के भौनी खेड़ा में ज्वेलर्स के यहां हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात के बाद पूरे जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया। घटना के…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *