किसान आंदोलन प्रदेश संयोजक अजय अनमोल ने जिलाधिकारी उन्नाव से की मुलाकात, किसानों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन

उन्नाव। किसान आंदोलन के प्रदेश संयोजक अजय अनमोल ने आज किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ उन्नाव के नवागत जिलाधिकारी घनश्याम मीणा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी को जिले का कार्यभार संभालने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान अजय अनमोल ने ट्रांस गंगा सिटी में 16 जनवरी 2014 को हुए समझौते के अनुसार किसानों को निशुल्क प्लॉट दिए जाने की लंबित प्रक्रिया से जिलाधिकारी को अवगत कराया। उन्होंने मांग की कि इस प्रक्रिया में हो रहे विलंब को समाप्त कर जल्द से जल्द किसानों को उनका अधिकार दिलाया जाए।
इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने ट्रांस गंगा सिटी से प्रभावित ग्राम शंकरपुर सराय, सन्नी, मुरलीपुर, कन्हवापुर, लक्ष्मी खेड़ा, नया खेड़ा, पिपरी और पिंडोखा समेत कई गांवों में व्याप्त गंभीर विद्युत समस्या का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। बताया गया कि लो वोल्टेज और बार-बार फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति बाधित रहती है, जिससे भीषण गर्मी में ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही खेती-किसानी और अन्य सरकारी कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को लिखित पत्र सौंपकर मांग की कि इन गांवों को ट्रांस गंगा सिटी के बिजलीघर से जोड़ा जाए, जिससे स्थायी रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। इस पर जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सुशील कुमार गौड़ से भी मुलाकात कर किसानों को निशुल्क प्लॉट आवंटन के विषय पर विस्तृत चर्चा की।
प्रदेश संयोजक अजय अनमोल ने अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग को भी पत्र भेजकर ट्रांस गंगा सिटी क्षेत्र के गांवों को नजदीकी बिजलीघर से जोड़ने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल में पुनीत अवस्थी, सुभाष राजपूत, अखिलेश राजपूत, लल्लन शर्मा, कल्याण राजपूत एवं दिनेश राजपूत प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में समर कैंप का उल्लासपूर्ण समापन

    शुक्लागंज। विद्या भारती की शिक्षा पद्धति एवं संस्कारमय परंपरा के अनुरूप गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संचालित बहुप्रतीक्षित समर कैंप का आज अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं…

    शेयर करें

    ज्वेलर्स लूट के बाद हाई अलर्ट, गंगाघाट पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को दबोचा

    उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के भौनी खेड़ा में ज्वेलर्स के यहां हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात के बाद पूरे जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया। घटना के…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *