जिलाधिकारी ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर राजनीतिक दलों संग की बैठक

उन्नाव। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सुशील कुमार गोंड़ से विधानसभा वार ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मशीनों के सुरक्षित रखरखाव, अभिलेखों के संधारण एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने जिला निर्वाचन कार्यालय कक्ष में विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी दलों के प्रतिनिधियों की निर्वाचन संबंधी समस्याएं एवं सुझाव सुने तथा शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण का आश्वासन दिया।
बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष कुमार सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें बहुजन समाज पार्टी से मिथलेश, समाजवादी पार्टी से छोटे लाल भारती, कांग्रेस से सुरेंद्र कुशवाहा एवं अजय गौतम, आम आदमी पार्टी से जीत ज्ञानी सहित अन्य दलों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    श्मशान घाट बना कमाई का अड्डा,
    गंगा घाट शुक्लागंज में अंतिम संस्कार के नाम पर मनमानी वसूली की जा रही है।

    उन्नाव। गंगा घाट शुक्लागंज स्थित श्मशान घाट लगातार चर्चाओं में है। यहां अंतिम संस्कार के नाम पर लोगों से मनमानी वसूली की जा रही हैं। दुःख की घड़ी में अपनों…

    शेयर करें

    उन्नाव में “गोगो पेपर कोन” के नाम पर मौत का सामान!

    स्कूलों तक पहुंचा नशे का जाल, प्रशासन बना मूकदर्शकउन्नाव। जनपद में “गोगो पेपर कोन” का बढ़ता कारोबार अब बच्चों और युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने पर उतारू दिखाई दे…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *