पुलिस लाइन उन्नाव में भव्य दीक्षांत परेड समारोह सम्पन्न, 491 प्रशिक्षु आरक्षी पुलिस बल में शामिल


उन्नाव। रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव में प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण सत्र पूर्ण होने पर भव्य दीक्षांत परेड समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक (तकनीकी सेवाएं) नवीन अरोरा रहे, जिन्होंने परेड की सलामी ग्रहण की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी घनश्याम मीणा उपस्थित रहे।

परेड के सुव्यवस्थित रूप से खड़े होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा का संदेश दिया। मुख्य अतिथि नवीन अरोरा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर से सभी नव-नियुक्त आरक्षियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इसके उपरांत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु आरक्षियों को अंतः एवं बाह्य विषयों में प्राप्त अंकों के आधार पर सम्मानित किया गया।
🏅 समग्र उत्कृष्टता में चमके अनुराग खरे
अन्तः विषय में सर्वोच्च – सहदेव (720/800)
बाह्य विषय में सर्वोच्च – अनुराग खरे (535/600)
सर्वांग सर्वोत्तम प्रशिक्षु – अनुराग खरे (1307/1500)

🎖️ परेड संचालन में उत्कृष्ट योगदान
परेड कमाण्डर (तृतीय) – अमन दुबे
परेड कमाण्डर (द्वितीय) – कुशांशु
परेड कमाण्डर (प्रथम) – विकास
👨‍🏫 प्रशिक्षकों को भी मिला सम्मान
पीटीआई आरक्षी जयसिंह – शारीरिक प्रशिक्षण में विशेष अभिरुचि
आईटीआई आरक्षी अनूप मिश्रा – पदात्ति प्रशिक्षण में विशेष अभिरुचि
निरीक्षक शिक्षक ओमवीर सिंह – अंतः विषयों में विशेष योगदान
कार्यक्रम के दौरान एसएसपी उन्नाव द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात सभी 491 प्रशिक्षु आरक्षियों को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद प्रशिक्षुओं ने धीमी चाल में मार्च करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी और शानदार परेड प्रदर्शन के साथ समारोह का समापन हुआ।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह, शैलेन्द्र लाल, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव, सहायक पुलिस अधीक्षक संचित शर्मा, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समन्वयन में डॉ. आशीष श्रीवास्तव, डॉ. मनीष सिंह सेंगर एवं डॉ. रचना सिंह का विशेष योगदान रहा।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    श्मशान घाट बना कमाई का अड्डा,
    गंगा घाट शुक्लागंज में अंतिम संस्कार के नाम पर मनमानी वसूली की जा रही है।

    उन्नाव। गंगा घाट शुक्लागंज स्थित श्मशान घाट लगातार चर्चाओं में है। यहां अंतिम संस्कार के नाम पर लोगों से मनमानी वसूली की जा रही हैं। दुःख की घड़ी में अपनों…

    शेयर करें

    उन्नाव में “गोगो पेपर कोन” के नाम पर मौत का सामान!

    स्कूलों तक पहुंचा नशे का जाल, प्रशासन बना मूकदर्शकउन्नाव। जनपद में “गोगो पेपर कोन” का बढ़ता कारोबार अब बच्चों और युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने पर उतारू दिखाई दे…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *