जनता की समस्याओं को प्राथमिकता, उन्नाव एसपी दीपक भूकर कर रहे लगातार जनसुनवाई

✒️हरि ओम गुप्ता

उन्नाव। जनपद के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर लगातार अपने कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर रहे हैं। इस जनसुनवाई में प्रतिदिन बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएँ लेकर पहुँच रहे हैं। विशेष बात यह है कि हर शिकायत को गंभीरता से सुना जा रहा है और उसका समाधान उसी समय या निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित कराया जा रहा है।

जनसुनवाई के दौरान एसपी खुद हर व्यक्ति से बातचीत करते हैं। समस्याएँ चाहे थानों की लापरवाही से जुड़ी हों, जमीनी विवाद हों या फिर सामाजिक अपराधों से संबंधित, सभी को संवेदनशीलता के साथ सुना जाता है। तत्पश्चात संबंधित थानाध्यक्षों व अधिकारियों को मौके पर ही निर्देशित किया जाता है कि शिकायत का निस्तारण तत्काल और निष्पक्ष ढंग से किया जाए।

पुलिस अधीक्षक ने अपने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि जनता की शिकायतों को नज़रअंदाज़ करना या टालना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि, “पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता की सुरक्षा और समस्याओं का समाधान है। हर पीड़ित को इंसाफ मिलना चाहिए।

जनसुनवाई की इस पारदर्शी प्रक्रिया से आम जनता का विश्वास पुलिस प्रशासन में और मज़बूत हो रहा है। शिकायतकर्ताओं ने भी खुलकर कहा है कि पहले उनकी बात आसानी से सुनी नहीं जाती थी, लेकिन अब सीधे एसपी के सामने अपनी समस्या रखने पर तुरंत कार्यवाही देखने को मिल रही है।

लोगों का मानना है। कि इस पहल से पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम हुई है।और विश्वास का रिश्ता और गहरा हुआ है।

शेयर करें
  • Related Posts

    गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में समर कैंप का उल्लासपूर्ण समापन

    शुक्लागंज। विद्या भारती की शिक्षा पद्धति एवं संस्कारमय परंपरा के अनुरूप गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संचालित बहुप्रतीक्षित समर कैंप का आज अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं…

    शेयर करें

    ज्वेलर्स लूट के बाद हाई अलर्ट, गंगाघाट पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को दबोचा

    उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के भौनी खेड़ा में ज्वेलर्स के यहां हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात के बाद पूरे जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया। घटना के…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *