महिलाओं को बंधक बनाकर बदमाशों ने दस लाख की नकदी, जेवर लूटे

गंगाघाट में दिनदहाड़े लूट


✒️हरि ओम गुप्ता

उन्नाव। जिले के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बालू घाट में मंगलवार दोपहर हुई लूट की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। तीन नकाबपोश बदमाशों ने मकान मालकिन और किरायेदार महिला को रस्सियों से बांधकर, मुंह में टेप लगाकर बंधक बनाया और घर का कोना-कोना खंगाल डाला। बदमाश लाखों की नगदी, सोने-चांदी के गहने और लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर फरार हो गए।




वारदात का पूरा घटनाक्रम

पीड़िता सीता शुक्ला घर पर अकेली थीं, बेटी स्कूल और पति राकेश शुक्ला व्यापार में व्यस्त थे।

बदमाश किरायेदार रत्ना चौरसिया को चकमा देकर घर में दाखिल हुए और उन्हें रस्सियों से बांधकर कमरे में डाल दिया।

इसके बाद सीता शुक्ला को पकड़कर पीटा, हाथ में काटकर घायल किया और बंधक बना लिया।

अलमारी व संदूक तोड़कर बदमाशों ने करीब 10 लाख रुपये की नकदी, जेवर और रिवॉल्वर पार कर दी।

जाते-जाते महिलाओं को बेड पर रस्सियों से बांधकर कहा – “अब आराम से सो जाओ चाची।”





पड़ोसियों ने दी मदद

कुछ देर बाद महिलाओं की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा तोड़कर दोनों को मुक्त कराया और पुलिस को सूचना दी।




पुलिस की कार्रवाई

गंगाघाट पुलिस व स्वाट टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में तीन संदिग्ध युवकों की तस्वीरें मिली हैं।

पुलिस ने इलाके में दबिश शुरू कर दी है, संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

अधिकारियों का कहना है। कि वारदात सुनियोजित लग रही है और जल्द ही खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।


इलाके में दहशत, लोगों की मांग

दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बदमाश अब बेखौफ घूम रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

शेयर करें
  • Related Posts

    श्मशान घाट बना कमाई का अड्डा,
    गंगा घाट शुक्लागंज में अंतिम संस्कार के नाम पर मनमानी वसूली की जा रही है।

    उन्नाव। गंगा घाट शुक्लागंज स्थित श्मशान घाट लगातार चर्चाओं में है। यहां अंतिम संस्कार के नाम पर लोगों से मनमानी वसूली की जा रही हैं। दुःख की घड़ी में अपनों…

    शेयर करें

    उन्नाव में “गोगो पेपर कोन” के नाम पर मौत का सामान!

    स्कूलों तक पहुंचा नशे का जाल, प्रशासन बना मूकदर्शकउन्नाव। जनपद में “गोगो पेपर कोन” का बढ़ता कारोबार अब बच्चों और युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने पर उतारू दिखाई दे…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *