उन्नाव में “आई लव मोहम्मद” मामले को लेकर बवाल, पुलिस पर पथराव, लाठीचार्ज कर भीड़ तितर-बितर


उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के मनोहर नगर में रविवार को “आई लव मोहम्मद” के मुद्दे पर बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने अचानक बिना अनुमति जुलूस निकाल दिया। सैकड़ों की संख्या में युवक नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर आए। पुलिस को इसकी भनक देर से लगी और जब तक फोर्स मौके पर पहुंची, तब तक जुलूस निकाला जा चुका था।

पुलिस ने हालात काबू करने के लिए जुलूस को रोकने की कोशिश की, लेकिन भीड़ उग्र हो उठी और देखते ही देखते पुलिस पर पथराव शुरू हो गया। अचानक हुए इस हमले से पुलिसकर्मी बिखर गए और अफरा-तफरी मच गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने बल प्रयोग किया और लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया।

बताया जा रहा है। कि “आई लव मोहम्मद” नारेबाजी का मामला सबसे पहले कानपुर में सामने आया था। वहां एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही प्रदेश के कई जिलों में धार्मिक माहौल बिगाड़ने की कोशिशें की जा रही हैं। शनिवार को भी उन्नाव में इसी मुद्दे पर चुपचाप एक जुलूस निकाला गया था, जिसकी जानकारी पुलिस तक नहीं पहुंच सकी। रविवार को शुक्लागंज व मनोहर नगर क्षेत्र में दोबारा जुलूस निकलने से विवाद और गहरा गया।

घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा कि बिना अनुमति जुलूस निकालना कानूनन अपराध है। वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पथराव करने वालों की पहचान की जा रही है। उपद्रव फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल गंगाघाट और शुक्लागंज क्षेत्र में पुलिस बल की भारी तैनाती कर दी गई है। प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है और अफवाहों से बचने की हिदायत दी है।

शेयर करें
  • Hari Om Gupta

    Editor In Chief - The News 80

    Related Posts

    श्मशान घाट बना कमाई का अड्डा,
    गंगा घाट शुक्लागंज में अंतिम संस्कार के नाम पर मनमानी वसूली की जा रही है।

    उन्नाव। गंगा घाट शुक्लागंज स्थित श्मशान घाट लगातार चर्चाओं में है। यहां अंतिम संस्कार के नाम पर लोगों से मनमानी वसूली की जा रही हैं। दुःख की घड़ी में अपनों…

    शेयर करें

    उन्नाव में “गोगो पेपर कोन” के नाम पर मौत का सामान!

    स्कूलों तक पहुंचा नशे का जाल, प्रशासन बना मूकदर्शकउन्नाव। जनपद में “गोगो पेपर कोन” का बढ़ता कारोबार अब बच्चों और युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने पर उतारू दिखाई दे…

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *