उन्नाव। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने के लिए मिशन शक्ति 5 के अंतर्गत “महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ संवाद एवं सम्मान समारोह” का आयोजन निराला प्रेक्षागृह, उन्नाव में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, विधायक पंकज गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्षा श्वेता भानू मिश्रा, जिलाधिकारी गौरांग राठी, पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण से किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम में भाग लेने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मेधावी छात्राओं, समाजसेविकाओं, महिला उद्यमियों, शिक्षिकाओं और जनपद स्तरीय अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि सांसद साक्षी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में महिलाओं को हर क्षेत्र में नेतृत्व और सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी स्थिति में पुरुषों से कम नहीं हैं और हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ बराबरी कर सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार महिला सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए निरंतर प्रयासरत है। सांसद ने इस बात पर जोर दिया कि महिला सशक्तिकरण से न केवल समाज की प्रगति होगी, बल्कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने और विश्व गुरु की दिशा में अग्रसर होगा।जिलाधिकारी गौरांग राठी ने उपस्थित छात्राओं और शिक्षिकाओं से संवाद करते हुए कहा कि महिलाओं को स्वयं को किसी भी स्थिति में पुरुषों से कम नहीं समझना चाहिए। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, जिनके माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।

और समाज में सक्रिय योगदान दे रही हैं। जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति 5 की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि यह अभियान महिलाओं को जागरूक और सशक्त बनाने में मदद करेगा, और महिलाएं समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी कृतिराज महोदया और अन्य अधिकारियों ने उपस्थित छात्राओं, शिक्षिकाओं और आमजन को महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सरकारी योजनाओं से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को कानूनी और सामाजिक सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया।निराला प्रेक्षागृह परिसर में विभिन्न विभागों ने अपने-अपने कैंप लगाकर महिला कल्याण योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से संबंधित सेवाओं का प्रचार-प्रसार किया। विभागों के प्रतिनिधियों ने आमजन को योजनाओं के लाभ और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। कार्यक्रम में लगभग 600 छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया। छात्राओं ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, गीत और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और आकर्षण बढ़ गया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल सम्मान प्रदान करना नहीं था, बल्कि महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास, जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना भी था।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों में शामिल थे – सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज, जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, विधायक पंकज गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्षा श्वेता भानू मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष आनंद अवस्थी, भाजपा प्रभारी मंत्री संजय त्रिवेदी, जिला सहकारी समिति अध्यक्ष अरुण सिंह, जिलाधिकारी गौरांग राठी, पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी कृतिराज महोदया, डीएफओ, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यकम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और महिला कल्याण विभाग के अन्य अधिकारी तथा जनपद स्तरीय कर्मचारी।
कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों और अतिथियों के धन्यवाद ज्ञापन और आशा व्यक्त करने के साथ हुआ कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं को सशक्त और समाज में आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
मिशन शक्ति 5 के तहत इस तरह के आयोजन न केवल महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में लैंगिक समानता, महिला शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और स्वावलंबन की दिशा में भी सकारात्मक संदेश देते हैं।







